Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

जाट समाज में रिश्तों के कमजोर होने पर चिंता, युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा द्वारा गुरुवार को मेरठ में एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सामने खड़ी चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कप्तान सिंह सहित कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व मौजूद रहे।

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा

टूटते रिश्तों और बदलते सामाजिक मूल्यों पर चिंता-जाट समाज

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में लगातार कमजोर हो रहे पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण लोगों के बीच आपसी जुड़ाव कम होता जा रहा है, जिससे समाज की मूल संरचना प्रभावित हो रही है।
कंकरखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्नेल सिंह, एसएस अहलावत सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में सामाजिक ताना-बाना और अधिक कमजोर हो सकता है।

युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

मुख्य अतिथि कप्तान सिंह ने अपने संबोधन में विशेष रूप से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही समाज और देश का भविष्य है, इसलिए उसे सही दिशा में आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों और समाज की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को सकारात्मक वातावरण दें, जिससे वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

यह भी पढ़े- जाट कविता | jat poetry in hindi | jaat attitude shayari

शिक्षा और एकता को बताया प्रगति का आधार

कार्यक्रम में शिक्षा और संगठन की अहम भूमिका पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का मूल आधार शिक्षा होती है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इसके साथ ही समाज में आपसी एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई। वक्ताओं का मानना था कि संगठित समाज ही हर चुनौती का सामना कर सकता है और विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

शादियों में फिजूलखर्ची कम करने की अपील

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुधार के तहत शादी और अन्य आयोजनों में बढ़ते खर्च पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे दिखावे से बचें और सादगी को अपनाएं, जिससे आर्थिक बोझ कम हो और समाज में समानता का भाव बना रहे।

आईएएस अधिकारियों का सम्मान

इस मौके पर महासभा की ओर से प्रशासनिक सेवाओं में चयनित 10 आईएएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मंच से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र चिकारा, गौरव मलिक, गौरव चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष), पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, रवि भारत चिकारा, जयवीर सिंह, रवि चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

international jat parliament को जानिये जाटों के गौरवशाली इतिहास के बारे में
जाट समाज के गौरवशाली इतिहास
international jat

international jat parliament का आयोजन 1 मार्च को विज्ञान भवन में होगा

international jat parliament नई दिल्ली। जाट समाज के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने के लिए आने वाली एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ( international jat parliament ) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में एक मार्च दिन रविवार को होगा। international jat parliament कार्यक्रम के दौरान मेंं विश्व के सिरमौर, भारत भूमि के अजेय महायोद्धाओं की गाथाओं से लेकर वीरांगनाओं के शौर्य, संतों की धर्मनिष्ठा, राजनीतिज्ञों की कुशल नेतृत्व क्षमता, समर्पित भावनाओं और सैन्य सेवा के बलिदानों की गौरवशाली परंपरा के बारे में बताया जाएगा।

 दिग्गज हस्तियों का विशेष परिचय एवं सम्मान
द ग्रेट महाराजा सूरजमल फिल्‍म के विमोचन की झलकियां

जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, न्याय, प्रशासन, राजनीति, इतिहास, खेल, चिकित्सा, कला,पत्रकारिता, विज्ञान, सेना, उद्योग, व्यापार जैसे क्षेत्रों में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराने वाली दिग्गज हस्तियों का विशेष परिचय एवं सम्मान होगा।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के इस समागम में दुनिया के कोने, कोने से समाजबंधु शामिल हो रहे हैं। विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद international jat parliament का आयोजन कर दुनिया की सबसे बहादुर जिम्मेदार ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जाट कौम को प्रतिष्ठिापित करने का यह ऐतिहासिक गैर राजनीतिक आयोजन जाट समाज के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा।

विशेषताएं

-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात जाट समाज की गौरवशाली संस्कृति का दिव्य दर्शन
अंतरराष्ट्रीय जगत में ख्याति प्राप्त शिक्षाविद, साहित्यकार, लेखक -पत्रकार, वैज्ञानिक , राजनीतिज्ञ, खिलाड़ी, हॉलीवुड-बालीवुड कलाकार, व्यवसायी / उद्योगपति, किसान और सामाजिक जगत की दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत।
भारत को विश्वगुरू के रूप में प्रतिष्ठापित करने वाले आध्यात्मिक धर्मगुरू , संत महापुरूष, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, अर्थ शास्त्री, मानवाधिकार, रक्षक एवं पर्यावरणविदों का होगा पावन संगम।
विश्व प्रसिद्ध जाट समाज के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान राजनीतिज्ञ- सामाजिक स्थिति और सुनहरे भविष्य पर होगा चिंतन-मनन।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद international jat parliament का आयोजन विश्व इतिहास में पहली बार हो रहा है जो जाट कौम के लिए गर्व की बात है।
देश दुनिया में जाट समाज की भूमिका पर अद्भुत टेली फिल्म का होगा प्रसारण
जाट समाज की समृद्धशाली लोक संस्कृति की होगी अद्भुत प्रस्तुति
विश्वभर में जाटर कौम का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद स्मारिका का होगा लोकार्पण
अन्तर्राष्ट्रीय महापुरूषों की चित्रावली की प्रदर्शनी
देश और दुनिया भर में जाट समाज के महानतम संत महापुरूषों और मानव सेवा के मसीहाओं की प्रेरक चित्रावली प्रदर्शित होगी,जिससे हमारी भावी पीढ़ी को सफलतम जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा।

जाट प्रतिभाओं का सम्‍मान

रवीश कुमार ने एनडीटीवी पर जाटों के बारे में क्‍या कहा जानिये

जाट संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुति

जाट समाज की संस्कृति के संवाहक लोक कलाकारों द्वारा अंतराष्ट्रीय लीलण घोड़ी नृत्य , देशभक्ति रागिनी के तराने और वीर रस की शौर्यपूर्ण रचनाओं की भव्य प्रस्तुतियां होगी, जिसमें अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

अन्तराष्ट्रीय जाट संसद

दिग्गज हस्तियों से खास मुलाकात

अन्तराष्ट्रीय जाट संसद में विश्वभर में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाने वाले शिक्षाविद् प्रशासनिक अधिकारी, कृषक , वैज्ञानिक , समाज सेवी , कलाकार, राजनीतिज्ञों , उद्योग जगत के दिग्गजों से खास मुलाकात का सुनहरा अवसर मिलेगा।

अन्तरराष्ट्रीय धर्म संसद में अध्यात्मिक जगत के दिग्गज

विश्व स्तर की इस संसद में देश- दुनिया के आध्यात्मिक जगत के संत महापुरूष शामिल होकर भारत को विश्व गुरू के रूप में प्रतिष्ठापित करेंगे। भारत की सत्यसनातन परंपरा में निश्छल भाव से भक्ति करने वाले भक्त शिरोमणि धन्ना जी, संत शिरोमणि कर्माबाईं, संत निश्छलदास जी, दादूपीठाधीश्वर गोपालदास जी, श्री धन्ना पीठाधीश्वर बजरंगदेवाचार्य जी समेत सिद्ध महापुरूष मौजूद रहेंगे।

जाट केवल जाति ही नहीं, जाट एक विचारधारा भी है।