Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

पहलवानों का धरना प्रदर्शन- ब्रजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार करे – बाबा परमेन्द्र आर्य

नई दिल्ली, सुरेन्द्र सिंह। जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन समय के साथ बड़ा होता जा रहा है। विभिन्न राज्यों से लोग इस धरने को समर्थन दे रहे है जिससे सरकार पर दबाव बढ रहा है। इसी कड़ी में

गांव रोरी में ग्रामीणों ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने के लिए पंचायत की पंचायत की अध्यक्षता दादा राममेहर सिंह ने की पंचायत में सभी ग्रामीण काफी आक्रोश था।

पहलवानों का धरना प्रदर्शन – सभी के लिए देश में एक समान कानून – बाबा परमेन्द्र आर्य

 श्योराण खाप उत्तर प्रदेश के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा देश में सभी के लिए एक समान कानून है। लेकिन भाजपा सरकार अपने सांसद को बचाने के कानून तोड़ रही है। ब्रजभूषण शरण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। लेकिन दिल्ली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज है वो सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।

पहलवानों का धरना प्रदर्शन- पहलवानों को समर्थन के लिए गांवों से उठी मांग

यदि जल्द से जल्द ब्रजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो पुरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में गांव गांव पंचायत कर पहलवानों को समर्थन दिया जायेगा। पंचायत में सभी ने निर्णय लिया कि रोरी गांव प्रतिदिन जंतर-मंतर पर पहलवानों को समर्थन देने के लिए एक गाड़ी जायेगी।

ये लोग उपस्थित रहे

पंचायत में राम नारायण राणा, वेदपाल सिंह, हनुमान, मनोज मुकदम, सोमवीर सिंह, ओमपाल, मिनु चौधरी, श्रीचंद आदि उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को मिल रहा है जनता का समर्थन

पहलवानों को आम जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। हर व्यक्ति पहलवानों के समर्थन में बात कर रहा है लेकिन सरकार लगातार पहलवानों के धरने को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देश के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी भी पहलवानों के समर्थन में आने लगे है। इतना तो तय है कि अगर जल्द ही सरकार ने कोई उचित कदम ना उठाया तो यह धरना सरकार के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।

दिल्ली देहात को विशेष दर्जा दे सरकार: सोलंकी
panchayat karte hue log

नई दिल्ली दिल्ली देहात के चार प्रमुख स्तम्भ नरेला, महरौली, नजफगढ़ और नांगलोई में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विकराल स्थिति का सामना करना पड़ा। अभी भी उसकी बुरी यादें लोगों के जेहन में ताजा हैं। ऐसे में सरकार से आग्रह है कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली देहात के इन क्षेत्रों में ऑक्सीजन की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर बनाने पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए, क्योंकि कोरोना के कारण गांव देहात के क्षेत्रों में बहुत नुकसान हुआ है। यह कहना है पालम 360 के नवनियुक्त प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी का। रविवार को पालम गांव में राष्ट्रीय युवा जन चेतना मंच के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चौधरी सुरेंद्र सोलंकी का उपस्थित जनों द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि दिल्ली देहात का प्रदेश और देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान है। इसलिए हम दिल्ली और केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि दिल्ली देहात के क्षेत्र को विशेष दर्जा देकर इन के विकास पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि दिल्ली देहात के 360 गांवों की सेवा में जिस तरह चौधरी रिजकराम और चौधरी रामकरण सोलंकी ने सराहनीय कार्य किया है, उसी प्रकार हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए चौधरी सुरेंद्र सोलंकी भी गांव देहात एवं खाप पंचायतों के मान सम्मान और सेवा भाव को नए मुकाम तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि एक नौजवान और मजबूत नेतृत्व की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह नेतृत्व सौंपा गया है। आज जिस तरह दिल्ली और देश के चुनौतीपूर्ण हालात हैं ऐसे में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ हम सब मिलकर चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में मजबूती से दिल्ली देहात के विकास की लड़ाई लड़ेंगे।

इस मौके पर सोलंकी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि दिल्ली देहात के विकास के लिए और खाप पंचायतों के मान सम्मान के लिए वह हर लड़ाई लडऩे को तैयार हैं।

वीरेंद्र सिंह तोमर बने हरियाणा जाट महासभा प्रदेश महासचिव

नई दिल्ली/रोहतक : हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह को दिल्ली इकाई के प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। वर्तमान में वीरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली के डीडीयू अस्पताल, हरि नगर के प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पदस्थ हैं। शनिवार को नववर्ष के मौके पर यह घोषणा करने से पूर्व हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा एवं प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ सामाजिक मुद्दों पर लम्बा मंथन हुआ।

किसान

इसके उपरांत श्री तोमर के सामाजिक क्षेत्र में किसान, युवा वर्ग के उत्थान को लेकर काम करने की जताई गई इच्छा का सम्मान करते हुए श्री प्रदीप हुड्डा ने उन्हें दिल्ली इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा।

यह भी पढे – राजस्थान और हरियाणा के जाटों में क्या अंतर है?

श्री हुड्डा ने कहा कि श्री तोमर द्वारा अपने 32 वर्ष के प्रशासनिक अनुभव के दौरान समाज मे दिया गया योगदान सराहनीय रहा है। एसडीएम द्वारका रहते हुए रिहायशी कल्याण एसोसिएशन के साथ मिलकर साप्ताहिक बैठकों का दौर शुरू कर नागरिकों के अनसुलझे मामलों का पूरी संजीदगी के साथ समाधान करना उनकी आमजन के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इसी प्रकार उन्हें विभिन्न एनजीओ, ट्रस्टों के सामाजिक अभियानों में बढ़चढ़ कर कार्य करने का अनुभव है।

वीरेंद्र सिंह तोमर

श्री प्रदीप हुड्डा ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह तोमर प्रशासनिक दायित्व बेहतर तरीके से निभाने के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छे कदम उठा रहे हैं। उनकी इसी सकारात्मक सोच को ध्यान में रखते हुए उनको हरियाणा जाट महासभा की दिल्ली इकाई में प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जाट महासभा देश के विभिन्न हिस्सों में किसानो, युवाओं को प्रगतिशील बनाने तथा उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढे – Buzurgon ka samman ही हमारी संस्कृति- डॉ संतोष दहिया

बीते सालों के दौरान हरियाणा जाट महासभा द्वारा सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए भी अपना दायरा बढ़ाया है। निश्चित तौर पर उनके अनुभव का फायदा मिलेगा और संगठनात्मक गतिविधियों का तेजी से विस्तार किया जा सकेगा। इस मौके पर राजीव सांगवान, विनोद देशवाल, पवन हुड्डा, सतीश सोलंकी, सुशील शर्मा, हिमांशु टंडन, विकास देशवाल, तरुण गिरधर, मनीष बबलानी, गोविंद गोपाल आदि मौजूद रहे।

हरियाणा जाट महासभा

यह भी पढे – समाज की महिलाओं को दिशा देगी यशोदा चौधरी