Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

13 अप्रैल अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस
अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस: महत्व और इतिहास

13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाया जाता है, और यह सवाल अक्सर उठता है कि यह दिवस क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई थी। तो आइए, आज हम इसी पर चर्चा करें।

अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस: महत्व और इतिहास

13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस क्यों मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस की शुरुआत 2015 से मानी जाती है। जबकि इसके बारे में घोषणा 8 अप्रैल 2015 को की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस की मनाने की परंपरा कैसे शुरू हुई?

जानकारी के अनुसार, 2014 में जाट एकता मंच नाम से एक वाट्सएप ग्रुप था, जिसमें जाट समाज के कई लोग समाज के विकास पर चर्चा करते थे। इसी दौरान ग्रुप के सदस्यों में यह विचार आया कि किसी एक दिन जाट समाज के पूर्वजों को याद किया जाए और समाज के विकास के लिए और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए एक दिन तय किया जाए। ग्रुप के सदस्यों ने इस विचार पर सहमति जताई और इसे आगे बढ़ाने के लिए विचार मंथन किया। इसी मंथन में अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस का विचार सामने आया।

यह भी पढ़े- राजस्थानी कला और संस्कृति की सात समंदर पार दिखेंगी झलक – रूमा देवी

8 अप्रैल 2015 को द्वारका, नई दिल्ली में जाट बुद्धिजीवियों की एक पंचायत हुई, जिसमें कर्नल मेहर सिंह दहिया और अन्य जाट बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से 13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाने की घोषणा की। इसके पीछे कई तर्क दिए गए, लेकिन सबसे बड़ा तर्क यह था कि जाट एक किसानी से जुड़ी कौम है और 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व आता है, जो किसानों के जीवन में महत्वपूर्ण होता है।

13 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस?

13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाने के पीछे कई कारण हैं:

  1. 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। यह दिन शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चुना गया।
  2. इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी चौधरी छोटूराम द्वारा निकाला गया अखबार जाट गजट 13 अप्रैल 1917 को प्रकाशित हुआ था।
  3. बैसाखी पर्व का किसान समाज और हिंदू समाज में विशेष महत्व है, और यह पर्व भी 13 अप्रैल को मनाया जाता है।

इन सब कारणों को ध्यान में रखते हुए 13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

विदेशों में भी मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस

अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस का विचार अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विदेशों में भी मनाया जाता है। भारत के अलावा विदेशों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग इस दिन अपने घरों में दीप जलाते हैं, अपने पूर्वजों और शहीदों को याद करते हैं। महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर नृत्य करती हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे कि कविताएं, गाने आदि।

यह भी पढ़े- जाट कविता | jat poetry in hindi | jaat attitude shayari

इस प्रकार, 13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाना एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो जाट समाज की एकता, इतिहास और संस्कृति को समर्पित है।

जाट महासभा मेरठ कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से
जाट महासभा मेरठ
जाट महासभा मेरठ

मेरठ- जिला जाट महासभा मेरठ की कार्यकारिणी का गठन जाट समाज के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियो की आम सहमति से सम्पन्न हुआ।
जाट समाज के शीर्ष नेतृत्व चौधरी अमन सिंह एड बाबू बृहमपाल सिंह चुनाव अधिकारी डॉ नरेंद्र तोमर मुख्य संरक्षक बृजपाल सिंह पैसल द्वारा कर्नल एस पी सिंह को अध्यक्ष श्री सुधीर तोमर को उपाध्यक्ष श्री पवन तोमर को महासचिव एड जयराज सिंह को सचिव व ओमवीर राठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जाट महासभा मेरठ की बैठक में क्या कहा चौधरी अमन सिंह ने

चौधरी अमन सिंह ने जाट समाज की एकता व समरसता को बनाये रखने पर जोर दिया और जिला जाट महासभा मेरठ को सशक्त व दायरा बढाने के लिये प्रेरित किया।

नवनियुक्त जिला जाट महासभा अध्यक्ष कर्नल एस पी सिंह ने अपने सम्बोधन मे जाट समाज की एकता व आर्थिक संपन्नता को प्राथमिकता देने की बात कही। शिक्षा खेल व व्यवसाय क्षेत्र मे योजनागत तरीके से समाज को आगे ले जाने पर जाट महासभा कार्य करेगी। जयराज सिंह ने कहा की जाट महासभा जिला मेरठ के साथ जिस तरह सभी क्षेत्रीय सभाओं व समाज के लोगों का साथ रहा है भविष्य में कार्यकारिणी भी इस उम्मीद के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी

जाट महासभा के प्रवक्ता ने कहा कि इस बार की कार्यकारिणी गठन मे जाट समाज के प्रबुद्धजनो ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया व आम सहमति से गठन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

एकजुटता का दिया संदेश

श्री रविन्द्र मलिक श्री कल्याण सिंह श्री सतवीर सिवाच श्री धर्मवीर सिंह मलिक श्री बृहमपाल सिंह श्री हरबीर सुमन ने जाट समाज हित मे एकजुट होकर कार्य करने के लिये अपने विचार प्रस्तुत किये व अपना योगदान देने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चौधरी अमन सिंह जी ने पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र तोमर के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। यह संस्था समाज हित मे सतत प्रयास करती रहती है ।

बैठक मे डॉ इंद्रपाल मलिक जितेन्द्र धामा अरुण पुनिया सतेंद्र तोमर गजेंद्र पायल सोहनवीर बालियान जगवीर अत्रि वीरेंद्र सरोहा देवेन्द्र ढाका सुमित चौधरी कर्नल विनोद उज्ज्वल सतेंद्र कालखंडे सुखबीर मलिक इत्यादि सैंकड़ो समाजसेवी उपस्थित रहे।

105 वें नेशनल जाट कन्वेंशन में जाटों के बारे में क्या कहा उपराष्ट्रपति ने

नई दिल्ली। नेशनल जाट कन्वेंशन में शिरकत करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि जाटों को अलग करने की साजिश चल रही है। इस साजिश से बच कर रहना चाहिए। किसानों की बहुत सी समस्याए है जिनके समाधान के लिए एक साथ बैठकर और आपस में बातचीत से ही यह संभव किया जा सकता है।

नेशनल जाट कन्वेंशन- किसान राष्ट्र का एक अहम हिस्सा

उपराष्ट्रपति ने कहा कि जाट समुदाय का एक बहुत बड़ा हिस्सा खेती में लगा हुआ है। किसानों ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कि है, मेरे लिए किसानों के दरवाजे हमेशा खुले है। इसी समुदाय ने मुझे इस पद पर भेजा है, मैं उस समुदाय का प्रथम सेवक हूं. मैं समुदाय की पूजा करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा, और मेरा संकल्प है कि किसान समुदाय को विभाजित करने की नापाक साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।

 इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने वीर तेजाजी, महाराज सूरजमल, राजा महेंद्र प्रताप और नाथूराम मिर्धा की विरासतों के बारे में भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी के इन महान लोगों से सीखना चाहिए और इन्हीं महान लोगों के नैतिक मूल्यों के अपनी आने वाली पीढियों में डालना चाहिए, उन्हें सही रास्ता दिखाना  चाहिए ताकि वे एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके।

किसानों के आगे बढ़ने का दिखाया रास्ता

नेशनल जाट कन्वेंशन के दौरान उपराष्ट्रपति ने किसानों को आगे बढ़ने के लिए व्यापार की दिशा में जाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान बहुत बड़ी तादात में उत्पादन करते हैं लेकिन इस से आगे बढ़कर किसानों के व्यापार का भी हिस्सा बनना चाहिए ताकि विकास कर सकें। किसानों के आपस में बैठकर विचार करना चाहिए कि आखिर किस प्रकार से अपना संपदा से संबंधित व्यापार में शामिल हो सके। यह बहुत बडा व्यापार है। सरकार की नीतियों को किसानों के लिए सकारात्मक बताया।

105 वें नेशनल जाट कन्वेंशन में जाटों के बारे में क्या कहा उपराष्ट्रपति ने

नई दिल्ली। नेशनल जाट कन्वेंशन में शिरकत करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि जाटों को अलग करने की साजिश चल रही है। इस साजिश से बच कर रहना चाहिए। किसानों की बहुत सी समस्याए है जिनके समाधान के लिए एक साथ बैठकर और आपस में बातचीत से ही यह संभव किया जा सकता है।

किसान राष्ट्र का एक अहम हिस्सा

उपराष्ट्रपति ने कहा कि जाट समुदाय का एक बहुत बड़ा हिस्सा खेती में लगा हुआ है। किसानों ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कि है, मेरे लिए किसानों के दरवाजे हमेशा खुले है। इसी समुदाय ने मुझे इस पद पर भेजा है, मैं उस समुदाय का प्रथम सेवक हूं. मैं समुदाय की पूजा करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा, और मेरा संकल्प है कि किसान समुदाय को विभाजित करने की नापाक साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।

 इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने वीर तेजाजी, महाराज सूरजमल, राजा महेंद्र प्रताप और नाथूराम मिर्धा की विरासतों के बारे में भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी के इन महान लोगों से सीखना चाहिए और इन्हीं महान लोगों के नैतिक मूल्यों के अपनी आने वाली पीढियों में डालना चाहिए, उन्हें सही रास्ता दिखाना  चाहिए ताकि वे एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके।

किसानों के आगे बढ़ने का दिखाया रास्ता

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने किसानों को आगे बढ़ने के लिए व्यापार की दिशा में जाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान बहुत बड़ी तादात में उत्पादन करते हैं लेकिन इस से आगे बढ़कर किसानों के व्यापार का भी हिस्सा बनना चाहिए ताकि विकास कर सकें। किसानों के आपस में बैठकर विचार करना चाहिए कि आखिर किस प्रकार से अपना संपदा से संबंधित व्यापार में शामिल हो सके। यह बहुत बडा व्यापार है। सरकार की नीतियों को किसानों के लिए सकारात्मक बताया।

सांपला में हुआ 62वीं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

नई दिल्ली। रविवार को सांपला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर हंसे नबंरदार, जयभगवान उर्फ लीलू कोच ने शिरकत की।

दंगल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाडी

दंगल प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य खेलों को बढावा देना

इस अवसर पर जोगेन्द्र पहलवान ने बताया कि हर महीने सांपला में इस प्रकार की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता करने का मुख्य लक्ष्य खेलों को बढावा देना है। यह 62 वीं सांपला मिनी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता थी जिसमें बहुत से खिलाडियों ने भाग लिया।

हर महीने होता है दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार महीने के पहले रविवार को हर महीने सांपला मिनी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । दंगल में पहलवानों को अपने अपने दांव पेच आजमाने का मौका मिलता है और उन्हें आगे बढने की प्रेरणा मिलती है।

इसके अलावा मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। इससे खिलाडियों और नौजवानों को खेलने की प्रेरणा मिलती है और वे नशे आदि से दूर रहते है। आज खेलों में भी एक बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है जिसके कारण सभी माता पिता को ख्याल रखना चाहिए कि वे अपने बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर ये ये मौजूद रहे

आयोजन कर्ता व दानी सज्जन – हंसे नंबरदार, डांक्टर राजबीर लडरावन, डांक्टर दिनेश, राकेश पहलवान, अंग्रेज नंबरदार, दहडू, प्रवीन कोच चेयरमेन, कमल थानेदार सांपला, जोगेन्दर पहलवान, रामभज, बीजे, कुलदीप , साधु , काला पहलवान अटाल, समुन्दर थानेदार छुडानी, नरेश राठी थानेदार, जयभगवान उर्फ लीलू कोच, राजेश एम सी, धूथर, पवन जेलदार, कल्ली पहलवान, रामू रोहद, सुशी पहलवान, विजय, सतबीर गांधरा, पौना जेलदार, सतबीर, बील्लू ठेकेदार माडौठी, काला माडौठी, इंदरजीत सांपला, , सुशी, पोपल और नीरज ठेकेदार, संजय भांजा।

राजस्थान और हरियाणा के जाटों में क्या अंतर है?

पहलवानों का धरना प्रदर्शन- ब्रजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार करे – बाबा परमेन्द्र आर्य

नई दिल्ली, सुरेन्द्र सिंह। जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन समय के साथ बड़ा होता जा रहा है। विभिन्न राज्यों से लोग इस धरने को समर्थन दे रहे है जिससे सरकार पर दबाव बढ रहा है। इसी कड़ी में

गांव रोरी में ग्रामीणों ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने के लिए पंचायत की पंचायत की अध्यक्षता दादा राममेहर सिंह ने की पंचायत में सभी ग्रामीण काफी आक्रोश था।

पहलवानों का धरना प्रदर्शन – सभी के लिए देश में एक समान कानून – बाबा परमेन्द्र आर्य

 श्योराण खाप उत्तर प्रदेश के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा देश में सभी के लिए एक समान कानून है। लेकिन भाजपा सरकार अपने सांसद को बचाने के कानून तोड़ रही है। ब्रजभूषण शरण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। लेकिन दिल्ली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज है वो सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।

पहलवानों का धरना प्रदर्शन- पहलवानों को समर्थन के लिए गांवों से उठी मांग

यदि जल्द से जल्द ब्रजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो पुरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में गांव गांव पंचायत कर पहलवानों को समर्थन दिया जायेगा। पंचायत में सभी ने निर्णय लिया कि रोरी गांव प्रतिदिन जंतर-मंतर पर पहलवानों को समर्थन देने के लिए एक गाड़ी जायेगी।

ये लोग उपस्थित रहे

पंचायत में राम नारायण राणा, वेदपाल सिंह, हनुमान, मनोज मुकदम, सोमवीर सिंह, ओमपाल, मिनु चौधरी, श्रीचंद आदि उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को मिल रहा है जनता का समर्थन

पहलवानों को आम जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। हर व्यक्ति पहलवानों के समर्थन में बात कर रहा है लेकिन सरकार लगातार पहलवानों के धरने को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देश के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी भी पहलवानों के समर्थन में आने लगे है। इतना तो तय है कि अगर जल्द ही सरकार ने कोई उचित कदम ना उठाया तो यह धरना सरकार के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।

नरेला में रामनवमी पर हुआ लववंशीय महा सम्मेलन

नई दिल्ली, जाट परिवार मैगजीन। बाहरी दिल्ली के नरेला में स्थित कंफर्ट जोन में राम नवमी के अवसर पर लववंशीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रीराम का जन्मोत्सव व रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विभिन्न राज्यों से लववंशीय लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग

समारोह में दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व उत्तर भारत के राज्यों से भारी संख्या में लववंशीय लोग शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम में शिकरत कर अपने विचार रखे व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

समाज के प्रतिभावान बच्चों व लोगों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान लववंशीय समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने खेल, शिक्षा, नौकरी आदि स्तर पर जिला, राज्य, व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन किया।

अनवरत जलती है राम नाम की ज्योति

धर्मबीर खत्री ने बताया कि लववंशीय लोगों द्वारा लगातार राम नाम की ज्योति अनवरत जलाई जाती है। समय समय पर यह एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाती है। इस बार यह जिम्मेवारी नरेला के हिस्से में आई है। अब एक साल तक यह ज्योति नरेला लववंशीयों द्वारा प्रवज्जलित की जाएगी। इस बार कार्यक्रम की बागडोर नरेला को सौंपी गई है जो कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि खास बात ये है कि श्री राम के नाम की ज्योति अनवरत जलती रहती है।

संजय खत्री ने बताया कि

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में लववंशीय लोगों ने शिरकत की है। इस अवसर पर उन्होंने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद करते हुए इसी प्रकार से मिलजुलकर समाज के विकास के लिए आगे बढने की कामना की।

गणमान्य लोगों ने बताया लववंशीय जाटों का इतिहास

इस अवसर पर बताया गया कि रामचन्द्र जी के दो पुत्र थे एक लव और दूसरा कुश। लोहरा/ लौर गोत्र और लोरस क्षत्रिय (खत्री) गोत्र लववंशी क्षत्रिय जाटों में गिने जाते है। लौर और खत्री एक ही गोत्र है। यही कारण है कि ये दोनों गोत्रों में एक दूसरे में शादी नहीं की जाती है। बदलते समय के साथ लववंशी क्षत्रिय जाटों को लौह, लोह कहने लगे। लोह का अर्थ होता है लोहे के समान बलशाली और ताकतवर। इस वंश के लोगों को ताकतवर और बलशाली माना जाता है। अन्य जाटों के मुकाबले इनकी कद और काठी ज्यादा ताकतवर और ज्यादा मजबूत होती है। समय बदलता रहा और सके के साथ शब्दों के बिगडऩे और क्षेत्र पर बोली के प्रभाव के कारण यह लोग लौह से लौर कहने लगे। कुछ लोग लोहरा, लौरा लोह्काना आदि भी कहने लगते है।

खत्री शब्द अपभ्रंश के कारण ही प्रचलन में आया

जो जाट अपने को खत्री कहते है वह लववंशी क्षत्रिय जाट ही है। खत्री जाट पहले अपने आप को लववंशी क्षत्रीय जाट होने के कारण लोरस क्षत्रिय लिखते थे जो समय के साथ भाषा और बोली के कारण लौरस क्षत्रिय से खत्री हो गया। लौरस क्षत्रिय का अपभ्रंश ही खत्री है।

लववंशी क्षत्रिय जाट गोत्र के लगभग 300 से अधिक गांव

जानकारी के अनुसार लववंशी क्षत्रिय जाट गोत्र के लगभग 300 से अधिक गांव है । भाषा में अंतर के कारण कोई अपने को लौर लिखता है तो कोई लोहरा/ लौरा लिखता है औ जो लौरस क्षत्रिय लिखते थे वो जाट आज अपने को खत्री लिखते है।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

इस मौके पर अखिल भारतीय लववंशीय लौरस खत्री खाप नरेला के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर खत्री, निगम पार्षद श्वेता खत्री, पूर्व निगम पार्षद राजकरण खत्री, प्रोफेसर रोहताष, दयानंद खत्री, चौधरी संतोष खत्री, धर्मबीर खत्री, संजय खत्री, रणधीर सिंह खत्री, रजनीश खत्री, निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, डॉ पीके खत्री, समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े – डबास जाट गोत्र का इतिहास history dabaj jaat

जाट महाकुंभ (jat mahakumbh) में क्या होगा जानिये

पांच मार्च को राजस्थान के जयपुर में होने वाले जाट महाकुंभ की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पिछले कई महीनों से इसकी तैयारी की जा रही है। लगभग हर बड़े जाट नेता को इस संबंध में निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है। अब देखना यह है कि यह जाट महाकुंभ कितना सफल रहता है लेकिन इतना तय है कि जयपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस जाट महाकुंभ का काफी असर होगा।

जाट महाकुंभ jat mahakumbh

जाट महाकुंभ jat mahakumbh में इन विषयों पर होगा विचार

यह भी जाने- Jat Mahasabha जानिये दो जाट महासभा में अंतर


पांच मार्च 2023 को राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाले इस जाट महाकुंभ में जाट समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा लेकिन सबसे मुख्य मुद्दा होगा जाटों को आरक्षण दिलाना।

जाटों को ओबीसी में रखने की मांग काफी समय से चल रही है जिसके लिए हरियाणा में एक बड़ा आंदोलन भी हुआ था जिसके लिए बहुत से जाट समाज के नौजवान आज भी जेलों में बंद है। इसी ओबीसी की मांग को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा । इसके अतिक्ति जातिगत जनगणना की संकल्पा पारित करवाना
ओबीसी आरक्षण की वर्तमान विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रयास करना ताकि उसे जनसंख्या के अनुपात में लागू करवाया जा सकें
इसके अलावा सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्युभोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए मंथन व जयपुर में जाट छात्रावासों का निर्माण करना आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

jat mahakumbh के मुख्य अतिथि बनेंगे उपराष्ट्रपति धनकड़


इस महाकुंभ में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रालोपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नागौर, सांसद हनुमान बेनीवाल, विजय पूनिया,पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी सहित देशभर के कई राज्यों से जाट नेता सम्मिलित होंगे।

जाट महाकुंभ से पहले गहलोत सरकार ने दिया जाटों को तौहफा

जाट महाकुंभ पर हर पार्टी की नजर है। जाटों की संख्या को देखते हुए हर पार्टी उसे अपनी और करना चाहती है इसी को देखते हुए गहलोत सरकार ने जाट महाकुंभ से पहले एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जाट समाज की एक प्रमुख्या मांग की वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए को मान लिया है।

इस कल्याण बोर्ड का गठन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य में किसानों की स्थिति का जायजा लेने व प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस कल्याण बोर्ड का गठन महत्वपूर्ण होगा।

jaat के बारे में क्‍या सोचते है लोग

कल्याण बोर्ड में ये होंगे शामिल

वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड में 9 सदस्यों को शामिल किया जाएगा जिसमें एक अध्यक्ष के पद पर होगा और एक उपाध्यक्ष के पद पर इसके अलावा सात सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कल्याण बोर्ड में उद्योग विभाग,शिक्षा विभाग, ग्रामीण पंचायत राज विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के मुख्य सचिव आदि शामिल होगे।

यह भी पढे.- 94 वर्ष की आयु में भगवानी देवी डागर ने जीते मेडल

महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
  • महाराजा सूरजमल की मृत्यु 25 दिसम्बर 1763 को हुई थी जिसे बलिदान दिवस (maharaja surajmal balidan diwas) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जाट समाज के लोग जगह जगह कार्यक्रम आयोजित करते है।

260 वां बलिदान दिवस का किया आयोजन

इसी कड़ी में गांव रोरी मे महाराजा सूरजमल (maharaja surajmal ) जी की याद में उनके 260 वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा सूरजमल अखाडा द्वारा श्रद्धांजलि सभा की गयी। उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

महाराजा सूरजमल के बारे में बाबा परमेन्द्र आर्य ने बताया

बाबा परमेन्द्र आर्य ने बताया क्षत्रियो को महाराजा सूरजमल जी की युद्ध नीति को पढना चाहिए। महाराजा सूरजमल ने अपने जीवन में कोई भी लडाई नहीं हारी थी। महाराजा सूरजमल के बचपन का नाम सुजान सिंह था। उन्हें रविमल्ल के नाम से भी जाना गया है।

यह भी पढ़े- राजस्थानी कला और संस्कृति की सात समंदर पार दिखेंगी झलक – रूमा देवी ruma devi

पहलवानों को दिया संरक्षण

रवि मतलब सूर्य और मल्ल मतलब पहलवान महाराजा सूरजमल पहलवानी के बहुत शौकीन थे। इनका नारा था गाँव गाँव अखाड़े , गाँव गाँव मल्ल । महाराजा सूरजमल स्वयं भी पहलवानी करते थे इनके डीग के महल में आज भी अखाड़ा बना हुआ है। ये 56 वर्ष की आयु में भी इतनी तीव्र गति से युद्ध करते थे कि इन्हें देखकर 20-25 वर्ष के योद्धा भी डर जाते थे। महाराजा अपने पहलवानों के साथ प्रतिदिन अखाड़े में जोर करते थे। भारत के अधिकतर राजा नाचने और गाने वालियों को ही संरक्षण देते थे। मगर महाराजा सूरजमल पहले एसे राजा थे जिन्होंने पहलवानों को संरक्षण दिया।

यह भी पढ़े- nityanand land बाबा ने बनाया अपना देश

दोनों हाथों से चला सकते थे तलवार

उसी संरक्षण का परिणाम था उनके राज्य में उस समय घर घर पहलवान होते थे। इनका नाम रवि यानि सूरज और मल्ल से मल अर्थात् सूरजमल पड़ा। वे दोनों हाथों से एक साथ तलवार चलाते थे। वे बहुत बडे कूटनीतिज्ञ थे। इनकी कूटनीति से प्रभावित होकर ही राजा बदन सिंह ने जिनके अपने 25 पुत्र थे, उनमे से सूरजमल को ही अपना उत्तराधिकारी बनाया।

राम नारायण आर्य ने कहा

राम नारायण आर्य ने कहा कि भारत के इतिहास मे उनका योगदान अतुलनीय है । जिस तरह से उन्होंने निहत्थे किसानों के जत्थे को विश्व की अपराजेय सेना मे परिवर्तित किया वह उनके युद्ध कौशल का आदित्य उदाहरण है। उन्ही के पद चिन्हो पर चलकर भरतपुर के राजवंश व जनता सदैव आक्रांताओं से देश की आजादी व मानवता की रक्षा के लिए लडते रहे।
इस अवसर पर गंगाराम श्योराण, मनोज चौधरी , विरेन्द्र सिंह, मनोज कलकल, रितिक, अमरजीत , ओमकारी , सुभी चौधरी , अंतिम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े- जाट कविता | jat poetry in hindi | jaat attitude shayari

जाट काे ओबीसी का दर्जा मिलने पर जश्न
  • जाट समुदाय ने मनमोहन सिंह और उनकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी

जम्मू । हरियाणा में एक लंबे समय से जाट को ओबीसी में डालने की मांग हो रही थी लेकिन हरियाणा में तो यह हुआ नहीं लेकिन जम्मू में जाट को ओबीसी का दर्जा दे दिया है।

इसी को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा (एआईजेएमएस) ने समुदाय के लिए ओबीसी का दर्जा हासिल करने की जीत का जश्न मनाया।

जाट ओबीसी

जाट ओबीसी – जाट समुदाय को लेकर जमा हुए

एआईजेएमएस के अध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जाट समुदाय के सदस्य जम्मू के प्रेस क्लब के पास जमा हुए और इस अवसर पर मौजूद समुदाय के सदस्यों के चेहरे पर स्पष्ट खुशी के बीच ढोल की थाप और धुनों पर नृत्य किया।

समुदाय के सदस्यों ने समुदाय के लिए ओबीसी का दर्जा हासिल करने में सराहनीय भूमिका के लिए चौधरी मनमोहन सिंह को पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढे- जाट कविता | jat poetry in hindi | jaat attitude shayari

जाट ओबीसी – जाटों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार प्रकट किया

पत्रकारों से बात करते हुए, मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के जाटों को ओबीसी का दर्जा प्रदान करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का गहरा आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जाट समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग थी जिसे आज पिछड़ा वर्ग को ओबीसी का दर्जा दिए जाने से पूरा किया गया।

आसानी से नहीं मिली जीत, जाट ओबीसी

जाट नेता ने बल देकर कहा कि हालांकि जीत इतनी आसानी से नहीं मिली है, फिर भी सब अच्छा है जो अच्छी तरह से समाप्त होता है और अब जबकि यह खुशी मनाने और जश्न मनाने का समय है, साथ ही अभियान को तेज करने की जरूरत है, न कि इसे पाने के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। शेष वादों में शरणार्थियों के व्यापक बंदोबस्त के रूप में 25 लाख रुपये का भुगतान और उनके कब्जे में चल रही राज्य और केंद्र सरकार की परियोजनाओं के तहत आने वाली कस्टोडियन भूमि का पूर्ण स्वामित्व अधिकार है।

जाट ओबीसी

जाट ओबीसी में लाने के लिए लंबे समय से हो रहा था प्रयास

जम्मू के सबसे वरिष्ठ जाट नेता ने कहा कि जाट महासभा नेतृत्व लंबे समय से प्रयास कर रहा था और प्रयासों में राज्यपालों, उपराज्यपालों, मुख्य सचिव के अलावा जिला अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों सहित पूरे महासंघ के नेतृत्व द्वारा इस संबंध में बुलाई गई बैठकों की एक श्रृंखला शामिल थी। राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में सभी स्तरों पर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं, महाअधिवेशनों के अधिकार के बाद 9 अक्टूबर 2022 को एक शक्तिशाली नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें एआईजेएमएस जम्मू प्रांत की 2,300 से अधिक महिलाओं ने यूटी को एक स्पष्ट संदेश भेजने के लिए भाग लिया।

प्रशासन को ओबीसी का दर्जा देना चाहिए अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे।

महिला शक्ति ने निभाई अहम भूमिका

मनमोहन सिंह ने कहा कि यह जाट समुदाय की पहली महिला अधिकार का परिणाम है कि सरकार ने जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि यह दर्जा हासिल करने में महिला शक्ति की अहम भूमिका रही है।

जाट नेता ने कहा कि ओबीसी होने से हमारी जीत पूरी नहीं हुई है, लेकिन हमारा संघर्ष तब पूरा होगा जब हमारे समुदाय के सदस्यों को पीएम मोदी द्वारा किए गए वादे के अनुसार 25 लाख रुपये का भुगतान और उनके कब्जे में आने वाली कस्टोडियन भूमि का पूरा स्वामित्व अधिकार मिल जाएगा।

यह भी पढे- राजस्थान और हरियाणा के जाटों में क्या अंतर है?

मनमोहन सिंह ने जाटों को एकजुट रहने का आह्वान किया

मनमोहन सिंह ने समुदाय के सदस्यों से उनकी सभी मांगें पूरी होने तक एकजुट रहने को कहा। उन्होंने पूरे जाट समुदाय का समर्थन भी मांगा ताकि इस समुदाय को समृद्ध और शिक्षित बनाने के सपने को साकार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जाटों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे उच्च योग्यता प्राप्त करें।

उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों की समस्याओं से अवगत रहने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे कभी भी मनोवैज्ञानिक रूप से इतने कमजोर न हों कि वे ड्रग्स का विकल्प चुनें। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन पहले से ही समाज के प्राणों को खा रहा है, इसलिए समुदाय के बुजुर्गों को अपने बच्चों को नशीले पदार्थों से सुरक्षित बनाने के लिए उन पर नजऱ रखनी चाहिए।

मीडिया का धन्यवाद किया

मनमोहन सिंह ने बड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए कठुआ हीरानगर राजपुरा, सांबा, विजयपुर, रामगढ़, बिश्नाह, सुचेतगढ़, अखनूर, जौरियन, नौशेरा, मेंढर, आरएस पुरा और मढ़ से आए जाट समुदाय के सदस्यों का धन्यवाद किया।

उन्होंने वर्षों के लंबे संघर्ष को ओबीसी दर्जे के रूप में सफल बनाने में उनके पूरे समर्थन के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

चौधरी पवनजीतसिंह बनवाला ने फूंका खट्टर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल
  • आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पवनजीतसिंह बनवाला ने फिर फूंका खट्टर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल
  • खट्टर सरकार किसान विरोधी कार्य करना बंद करे: बनवाला झज्जर

जाट परिवार – किसानों से अत्याचार करना बंद करें खट्टर सरकार अन्यथा किसान इस किसान,मजदूर व समस्त कमेरा विरोधी सरकार की चूलें हिलाकर रख देगें l उक्त कथन आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान चौधरी पवनजीतसिंह बनवाला ने निकटवर्ती गांव तलाव में किसानों को बगैर मुआवजा व नोटिस दिए खेतों में बिजली की बड़ी लाइन बिछाने के कार्य को रुकवाये जाने के उपरान्त उनकी अध्यक्षता में आयोजित किसान महापंचायत के उपरान्त पंचायत में लिए गए निर्णयों से पत्रकारों को अवगत करवाते हुए कहे l

भारी संख्या में लोग मौजूद रहें पवनजीतसिंह बनवाला

इस अवसर पर उनके साथ भारतीय किसान यूनियन की महिला विंग की जिला अध्यक्षा ममता कादयान, ठेकेदार तेजवीर बेरी, किसान नेता तेजवीर,तलाव के सरपंच मंजीत पूनिया, जयभगवान पुर्व सरपंच तलाव, कुलदीप पुर्व सरपंच, मास्टर बलवीर ,भरपुर सिंह समेत अन्य गणमान्य जन मौजूद थे l

पूरे प्रदेश से किसानों को बुलाया जा सकता है

चौधरी बनवाला ने कहा कि बगैर मुआवजा दिए फसलों को खराब कर किसानों की जमीन हडपने जैसी कोई भी कार्यवाही बर्दाश्त से बाहर है और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और इसके लिए अगर पुरे प्रदेश के किसानों को भी यहाँ बुलाना पड़ा तो आदर्श जाट महासभा पीछे नहीं हटेगी l

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते अन्नदाता किसान यू ही भूखे मरने की कगार पर पहुँच चुका है उपर से सरकार नित नए नए हथकंडे अपनाकर किसानों की जमीनों को हडपना चाहती है परन्तु हम सरकार के ये मंसूबे कदापि सफल नहीं होने देगें l

सरकार किसानों पर जुल्म की इंतहा कर रही है : ममता कादयान

भारतीय किसान यूनियन (चडूनी) की महिला विंग की जिला अध्यक्षा ममता कादयान ने कहा कि सरकार किसानों पर जुल्म की इंतहा कर रही है बगैर मुआवजा दिए बिजली के बड़े पोल खेतों में नहीं लगने दिये जाऐंगे व इसके लिए बडे़ से बड़े आंदोलन करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे व महिला किसान भी इस आंदोलन में बढ़ चढकर भाग लेगी l

गौरतलब है कि निकटवर्ती गांव तलाव बिजली की बिछाई जा रहे कार्यों को आज ग्रामीणों ने इकठ्ठे होकर रुकवा दिया व गाँव में आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान चौधरी पवनजीतसिंह बनवाला व उनकी टीम को बुलाया व पवनजीतसिंह बनवाला ने सभी से मिलकर पंचायत आयोजित की व पत्रकार वार्ता में इस बाबत आंदोलन का ऐलान कियाl बनवाला की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में वक्ता सरकार पर खुब बरसे l