Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर हुआ दंगल

नई दिल्ली, सुरेन्द्र सिंह। महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर गांव रोरी में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती में महिला व पुरूष पहलवानों ने दमखम से जोर दिखाये। लगभग बीस कुश्ती हुई। जितने वाले पहलवानों को इनाम राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। कुश्ती जीतने वाले पहलवान कुमारी दिपाली, रवि पंडित, ललित, विकास, गोविंद आदि थे।

सूरजमल जी का प्रतीक भेंट किया

दंगल के उपरांत अलग अलग क्षेत्रों में समाज सेवा करनेवाले समाज सेवियों व खेल के क्षेत्र मे अपनी पहचान बनाने वाले खिलाडिय़ों व प्रशिक्षण देने वाले कोच साहबों को महाराजा सूरजमल जी का सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करनेवालों मे कोच जितेन्द्र सिंह, कोच परवीण कुमार,और खिलाफ निजाम व नरेन्द्र पहलवान आदि रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहें कर्नल सुधीर चौधरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कुश्ती ग्रामीण आंचल का मुख्य खेल है। कुश्ती करने से युवाओं मे अत्मविश्वास बढता है और युवा पीढी दुर्वयस्नो से बची रहती है। इसलिए नवयुवकों व नव युवतियों को कुश्ती जरूर सीखनी और करनी चाहिए।

क्या कहा चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने

महाराजा सूरजमल अखाड़ा गांव रोरी के संचालक व सर्वजातिय श्योराण खाप उत्तर प्रदेश के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा महाराजा सूरजमल स्वयम बहुत बडे पहलवान थे। वे प्रतिदिन कुश्ती करते थे। उनके डीग के महल मे आज भी वो कुश्ती अखाड़ा है जहाँ पर कुश्ती व मल्ल युद्ध का अभ्यास करते थे। भरतपुर की सेना में बहुत अधिक संख्या मे पहलवान रहते थे। महाराजा सूरजमल का नारा था गांव गांव अखाड़े व गांव गांव मल्ल (पहलवान) । लेकिन आज महाराजा सूरजमल को अपना आदर्श मानने वाले लोगों के गिने चुने गांव मे ही अखाड़े व पहलवान है। उनके बलिदान दिवस पर हम अधिक से अधिक अखाड़े चलाने का संकल्प लें यही महाराजा सूरजमल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कुश्ती देखने के लिए काफी संख्या में पुरूष और महिला उपस्थित रहे।

70th Miss Universe 2021 : क्या कार्य करना चाहती है हरनाज संधू

नई दिल्ली, सुरेन्द्र सिंह। पूरे 21 साल बाद भारत को ताज दिलाने का गौरव हासिल करने वाली मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू पंजाब की रहने वाली है। हरनाज संधू महिलाओं के लए विशेष तौर पर कार्य करना चाहती है। हरनाज एक ऐसा मौहाल पैदा करना चाहती हैं जहां महिलाएं अपनी चिंताएं व्यक्त करने में सहज महसूस करें और अपनी बात को आराम से कह सकें। यह माहौल आज भी उन्हें नहीं मिल पाता है।

क्या कहना है 70th Miss Universe 2021 हरनाज संघू का


हरनाज संधू का कहना है कि हमें एक ऐसा वातावरण पैदा करना होगा जहां हमारे आस पास की महिलाएं अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक हो और इस संबंध में वह अपनी बात किसी से भी बेझिझक कह सकें और इस बारे में बात कर सकें।

फिल्मों में कर चुकी है harnaaz sandhu

आपको बता दें कि हरनाज सिंधू कुछ फिल्मों की काम कर चुकी है जिसमें
यारा दियां पू बारां ,और बाइ जी कुट्टांगे का नाम प्रमुख है इसके अलावा भी कुछ पंजाबी फिल्मों में वह काम कर चुकीं। संधू अभी केवल 21 साल की है।

क्या उम्मीद करती है harnaaz sandhu

हरनाज संधू
harnaaz kaur sandhu miss universe 2021

सिंधू को उम्मीद है कि वह हिंदी सिनेमा बल्कि हॉलीवुड में भी एक मकाम हासिल कर सकती है। हाल ही में उनकी फिल्में रिलीज हुई हैं।
तीसरी भारतीय जिसने यूनिसर्व का खिताब जीता
सोमवार को संधू मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली तीसरी भारतीय बन गईं। उनसे पहले 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजा था। संधू को इजराइल के ईलात में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता के 70वें संस्करण में यह खिताब मिला।

21 साल के बाद भारतीय सुंदरी ने यह खिताब जीता

यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ा उत्सव है क्योंकि किसी भारतीय को 21 साल बाद यह ताज पहनने का मौका मिला है।
संधू ने कहा, मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं और मेरा दिल उन सभी के लिए बहुत सम्मान से भर गया है, जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास दिखाया है और मुझे अपना ढेर सारा प्यार दिया है। मैं इस मंच का उपयोग उन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए करना चाहती हूं, जिनके बारे में हम सभी को चिंतित होना चाहिए।

महिला सशक्तिकरण के लिए मां से मिली प्रेरणा

संधू के लिए उनकी मां और पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ रविंदर कौर संधू एक प्रेरणा हैं, जो मासिक धर्म स्वच्छता और स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहती हैं।
संधू कहती हैं, मैं मासिक धर्म स्वच्छता के साथ महिला सशक्तीकरण की वकालत करती हूं। मेरी मां एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करनी चाहिए। मेरे समुदाय में, महिलाएं अभी भी अपने शरीर और उनके स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी चीज के बारे में बात करने में असहज महसूस करती हैं।
उन्होंने कहा, इसी वजह से मैं स्तन कैंसर सर्जरी के संबंध में विभिन्न संगठनों के साथ प्रमुख रूप से काम कर रही हूं। समय पर पता चलने पर इसका इलाज किया जा सकता है। मैं उन सभी मुद्दों के बारे में भी बात करूंगी, जो मिस यूनिवर्स संगठन से संबंधित हैं। मैं अपनी मां की मदद से विभिन्न मुद्दों के बारे में बात करना चाहूंगी।