Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

अखिल भारतीय जाट महासभा दिल्ली प्रदेश ने नई नियुक्ति की

नई दिल्ली। अखिल भारतीय जाट महासभा दिल्ली प्रदेश ने अपनी महासभा में नई नियुक्ति की है ताकि आने वाले समय में और बेहतर तरीके से कार्य किया जा सकें। इस संबंध में जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का नाम बताया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुष्पांजलि फार्म मुंडका कराला रोड़ रानी खेड़ा में किया गया।

अखिल भारतीय जाट महासभा
Akhil Bhartiya Jat Mahasabha

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह कराला जी ने की

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह कराला जी ने करते हुए कहा कि महासभा लगाता जाट समाज के विकास और समाज में फैली बुराईयों के खिलाफ कार्य करती आ रही है। कार्य को इसी प्रकार से सुचारू रूप से करने के लिए यह नवनियुक्तियां की गई है। हम आशा करते है है कि जितने भी नवनियुक्त पदाधिकारी है वह महासभा को आगे बढ़ाने के लिए और निष्पक्ष रूप से समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे।

निष्ठा के साथ करेंगे कार्य

इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे। समाज व महासभा ने जो भरोसा उन पर दिखाया है वह उनके भरोसे पर पूर्ण खरा उतरने की कोशिश करेंगे। और महासभा और जाट समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

किन किन पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

अखिल भारतीय जाट महासभा दिल्ली प्रदेश

  1. श्री पारस सोलंकी
    युवा अध्यक्ष लोकसभा उत्तर पश्चिमी दिल्ली
  2. चौ दिनेश डबास
    उपाध्यक्ष लोकसभा उत्तर पश्चिमी दिल्ली
  3. राजसिंह डबास
    सचिव लोकसभा उत्तर पश्चिमी दिल्ली
    4.चौ कृष्ण डबास
    सचिव लोकसभा उत्तर पश्चिमी दिल्ली
  4. चौ भगत डबास
    उपाध्यक्ष मुंडका विधानसभा
  5. चौ बिजेंदर सिंह राणा
    कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश
  6. चौ दयानंद डबास
    कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश
  7. चौ जोगिन्दर राणा
    कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश
  8. चौ मनोज डबास
    कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली प्रदेश
  9. सरदार फर्य़ाद सिंह
    महासचिव तिलक नगर विधानसभा

इस अवसर पर कौन कौन मौजूद रहें

चौ सुनील सोलंकी
(महासचिव दिल्ली प्रदेश)

चौ रामानंद माथुर
(वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश)

चौ जसबीर सिंह कराला
(पूर्व पार्षद एवं उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश)

चौ अशोक सोलंकी
(प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश)

चौ मुकेश सोलंकी ठोलेदार
उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश

चौ सुनील अहलावत
(युवा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश)

चौ मयंक शोकींन
(युवा अध्यक्ष जनकपुरी विधानसभा )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *