Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

जानिये गणतंत्र दिवस पर बहालगढ में क्या हुआ
भागवत ज्‍योति फ्री संस्‍था केन्‍द्र के स्‍टाफ
  • संस्था की अध्यक्षा ममता ने किया सबका धन्यवाद
  • भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने की शिरकत
  • बच्चों की प्रतिभा देख कर सब हुए हैरान

नई दिल्ली, बहालगढ़ bahalgarh sonipat। बहालगढ़ में भागवत ज्योति फ्री संस्था केन्द्र (bhagwat jyoti free sanstha ) ने गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मोहन लाल बड़ौली, नरेन्द्र धीमान आदि गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सांस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, कविता, गाना, नाटक आदि की भव्य प्रस्तुति दी। bhagwat jyoti free sanstha

क्या कहा विधायक मोहन लाल बड़ौली ने

विधायक का सम्‍मान करते हुए संस्‍था के सदस्‍य


इस मौके पर विधायक मोहन लाल बड़ौली ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन काबिले तारीफ है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा माध्यम है। बच्चों के द्वारा प्रस्तुति विभिन्न कार्यक्रमों से उनका हौसला बढ़ता है जो कि आने वाले भविष्य में उनके उज्जवल जीवन के लिए आधार का कार्य करता है।

क्या कहा मनीष आर्या ने

संस्‍था के सदस्‍यों के साथा एक ग्रुप फोटो

इस मौके पर मनीषा आर्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बहालगढ में विभिन्न संस्थाओं के काफी कार्यक्रम हुए है लेकिन जिस प्रकार से भव्य कार्यक्रम भागवत ज्योति फ्री संस्था के द्वारा किया गया है यह काबिले तारीफ है। इसके अलावा भी हमें जानकारी हुई है कि यह संस्था क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य कर रही है। किसी भी क्षेत्र में इस प्रकार की संस्थाओं का होना अतिआवश्यक है। हमें खुशी है कि भागवत ज्योति फ्री संस्था केन्द्र ने दिल्ली जैसे स्थानों पर कार्य करने के बाद बहालगढ को चुना।

क्या कहा संस्था की अध्यक्षा ममता ने

एक बच्‍चे को सम्‍मानित करते हुए ममता साथ में मनीषा

इसके अलावा इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ममता ने कहा कि आज के कार्यक्रम की सफलता देख कर हमें खुशी है कि जो सपना हमने बहालगढ आने से पहले देखा था वह साकार हो रहा है। यह सब आपके प्यार से ही संभव है। हमने कोशिश की है कि हम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं । जो कि आप सभी के सहयोग से ही संभव है। ममता ने आए हुए सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वे अपने संस्था के सदस्यों के साथ हर संभव प्रयास करेगी जिससे महिलाओं को उन्नति के रास्ते पर लेकर जाया जा सके। इस मौके पर हरीश सैनी, राकेश गौतम, मनीष आर्या, मनीषा, मोनू, जोगेन्द्र, ज्योति, शिल्पा, पूजा, मीनाक्षी, ललिता, मीना, सीमा, रूबी, विकास पंडित, शारूख, अंकित, विकास, आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

बच्‍चे को सम्‍मानित करते हुए हरीश सैनी
कार्यक्रम के दौरान की एक झलक
अमर शहीद राजा नाहरसिंह का बलिदान दिवस पर विशेष झाँकी
raja nahar singh
raja nahar singh balidan diwas

new delhi- नई दिल्ली : 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद राजा नाहर सिंह ( raja nahar singh ) के 162वें बलिदान दिवस पर बल्लभगढ़ (फ़रीदाबाद) से शहीदी स्थल चांदनी चौक (दिल्ली) तक पहली बार झांकी यात्रा निकाली गयी। यात्रा का बल्लमगढ़ शहीदी स्थल से आरंभ होकर बदरपुर बॉर्डर, आश्रम मोड, सराय काले खां राजघाट, आउटर रिंग रोड से जमुना बाजार होते हुए शहीदी स्थल चांदनी चौक पहुंची। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी, जाट महा सभा व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा शहीद स्थल चांदनी चौक पर सुबह हवन किया गया। गौरतलब है कि 1857 के गदर के नायकों में से एक शहीद राजा नाहर सिंह ने दिल्ली को 134 दिन तक अंग्रेजों से मुक्त रखा था। अंग्रेजों ने उन्हें धोखे से बुलाकर चांदनी चौक में फांसी पर चढ़ाने से पहले सिर झुका देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने सिर झुकाने की बजाय फांसी का फंदा चुना। 

क्‍या कहना है आयोजकों का

आयोजकों का कहना है कि दिल्ली में उनके नाम से कोई संग्रहालय, स्मारक और प्रतिमा नही है। और प्रशासन से मांग है कि राजा नाहर सिंह नाम पर कोई संग्रहालय या प्रतिमा होनी चाहिए। वहीं दूसरी और अमर शहीद राजा नाहर सिंह जी के महल बल्लमगढ़ (फ़रीदाबाद) में चल रहे होटल को बंद करने का सरकार से निवेदन किया गया और साथ ही बल्लमगढ़ में भी राजा नाहर सिंह जी के संघर्षमय जीवन से संबंधित स्मारक बनवाने और प्रतिमा लगाने की मांग की गयी। जिससे वर्तमान युवा और आने वाली पीढ़ी अमर शहीद राजा नाहर सिंह जी के त्याग तपस्या और बलिदान को जान सकें और प्रेरणा लेकर देश, समाज के लिए कार्य कर सकें।

इस यात्रा और कार्यक्रम के संयोजक हरपाल सिंह राणा, ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन एवं अन्य महापुरुषों के विषय में भी समय-समय पर हर साल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में अन्य कई संगठनों ने हिस्सा लिया, जिनमे राजा नाहर सिंह फाउंडेशन किसान शक्ति संघ, जिला पार्षद व अवतार सारंग अखिल भारतीय जाट महासभा फरीदाबाद, जाट जागृति पंचायत, प्रगतिशील किसान मंच, राष्ट्रीय जाट एकता मंच साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,राजस्थान ,पंजाब, मध्य प्रदेश आदि अनेकों राज्यों से आए व्यक्तियों के द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया।

डबास जाट गोत्र का इतिहास history dabaj jaat
Parvin Dabas actresses
Parvin Dabas actresses

डबास (dabas) गोत्र जाटों में एक प्रमुख गोत्र के रूप में गिना जाता है। यह अति प्राचीन क्षत्रिय संघ का गोत्र है। आपको बता दें कि डबास गोत्र दहिया जाट गोत्र की शाखा है। दोनों गोत्रों का काफी पुराना भाईचारा है इसीलिए दहिया ओर डबास (dabas) गोत्रों में आपस में शादी- ब्याह के रिश्ते नहीं होते है। इन दोनों गोत्रों के जाट विदेशों में तथा भारत में साथ-साथ रहे हैं। आज भी ये दोनों गोत्र साथ-साथ आबाद हैं। डबास (dabas) जाट छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व कैस्पियन सागर के दक्षिण-पूर्व में बसे हुए थे। इनके साथ-साथ दहिया जाट भी उसी क्षेत्र में आबाद थे जिनके नाम पर यह सागर दधी सागर कहलाया था। यूनान के एक इतिहासकार ने अपनी भाषा में डबासों का नाम डरबिस लिखा है। सीथिया देश (मध्य एशिया) का एक प्रांत मस्सागेटाई जाटों का एक छोटा तथा शक्तिशाली राज्य था जिसकी रानी तोमरिस थी। 529 ई0 पू0 में इस रानी की जाट सेना का युद्ध महान् शक्तिशाली सम्राट् साईरस से हुआ था। इस युद्ध में सम्राट् साईरस मारा गया और जाट महारानी तोमरिस विजयी रही। इस युद्ध में दहिया/डबास जाट महारानी की ओर से साईरस के विरुद्ध लड़े थे।

जब दहिया जाटों का राजस्थान में राज्य समाप्त हो गया तब ये लोग डबास जाटों के साथ हरियाणा में जिला रोहतक व सोनीपत में आकर आबाद हो गये। डबास जाटों के गांव निम्न प्रकार से आबाद हैं – दिल्ली प्रान्त में सोनीपत तहसील की सीमा के निकट कंझावला डबास खाप का प्रधान गांव है। रसूलपुर, सुलतानपुर, पूंठ खुर्द, घेवरा, रानीखेड़ा, मारगपुर, लाडपुर, मदनपुर, चांदपुर, माजरा डबास, बरवाला आदि गांव डबास जाटों के हैं।
इधर से ही निकास प्राप्त करके डबास जाट जिला बिजनौर में आकर बसे। इस जिले में पीपली, डबासोंवाला, सिकैड़ा, पाड़ली, लाम्बाखेड़ा (कुछ घर), मण्डावली, मुजफरा, झिलमिला और नगीना आदि डबास जाटों के गांव हैं।
,दिल्ली में गाँव रानीखेड़ा,मुबारकपुर मदनपुर, रसूलपुर, सुल्तानपुर डबास ,कंझावला ,लाडपुर ,पूठ खुर्द ,बरवाला ,माजरा डबास ,चांदपुर ,घेवरा,गालिबपुर ,जाट खोर

झज्जर में गाँव

गिरावर ,मोहम्मदपुर माजरा,कुलताणा। हिसार में बुडाना,शेखपुरा। राजस्थान में अलवर जिले में भानोत,सराय कलां,टोडरपुर आदि गांव हैं।
समाज सेवी
डॉ. पूर्णसिंह डबास, चौधरी ईश्वर सिंह डबास, चौधरी हरिरत्न सिंह डबास, चौधरी तारासिंह मोहन सिंह, रामसहाय सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति हुए हैं।

Sarv Jatiya Khap Panchayat का आयोजन किया गया
 (Sarv Jatiya Khap Panchayat)

Sarv Jatiya Khap Panchayat: जाट आरक्षण आंदोलन फरवरी 2016 में तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर व संस्थानों को जलाने के मामले में सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत (Sarv Jatiya Khap Panchayat) ने सामुहिक रूप से 11 हजार रूपये गौ शाला में दान देने का जुर्माना लगा सामाजिक तौर पर इस मामले का समाधान कर दिया । सतरोल खाप एवं सिंधु परिवार ने इस जुर्माने को माफ कर दिया। आज यहां हुई सर्व खाप पंचायत (Sarv Jatiya Khap Panchayat) की अध्यक्षता सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने की । इसमें उत्तर भारत के अधिकांश खाप प्रमुखों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सर्व खाप पंचायत को इस मामले में सीबीआई द्वारा बनाए गए अभियुक्तों ने एक माफीनामा दिया। जिसमें लिखा था कि सिंधु निवास पर जो हमला, लूटपाट और आगजनी हुई उसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। इस विषय में हमारी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष भूमिका, गलती या भूल चूक के लिए क्षमा प्रार्थी हैं। समाज की तरफ से आयोजित इस पंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा हम उसे स्वीकार करेंगे। सिंधु परिवार ने भी कहा कि पंचायत जो भी फैसला करेंगी वह उसे मानेगा । इस मामले में पंचायत की कार्यवाही के बाद 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई जिसने यह फैसला पंचायत के समक्ष रखा।

सर्व खाप पंचायत में वक्ताओं ने रोहतक स्थित सिंधु भवन, वेद मंदिर, कार्यालय, इंडस पब्लिक स्कूल, हरिभूमि प्रैस आदि में आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और हमले को बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बताया और इस पर खेद व्यक्त किया। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन के परिवार ने हर मामले में अग्रणी रहकर समाज को सहयोग प्रदान किया। उनके घर तथा वहां पर मौजूद 10 सदस्यों जिनमें महिला, पुरूष व बच्चे शामिल थे को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह पंचायत उसकी घोर निंदा करती है। पंचायत इस हिंसा में प्रत्यक्ष या प्ररोक्ष रूप से शामिल रहने वाले हर व्यक्ति या संगठन की भर्तस्ना करती है।

पंचायत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि कैप्टन अभिमन्यु या उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के विरूध एक गहरी साजिश थी। इस साजिश में जो भी लोग सम्मिलित रहे हैं, यहां तक की शासन प्रशासन से जूड़े लोग भी इसमें शामिल हैं तो उन सभी की पंचायत निंदा करती है। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद जिस भी व्यक्ति या संगठन ने मिथ्या, अनर्गल या मनघडंत आरोप लगाकर सिंधु परिवार को बदनाम करने का और समाज के भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की यह पंचायत उसकी भी निंदा करती है।

यह पंचायत सिंधु परिवार का आभार व्यक्त करती है कि इस अत्यंत कठिन समय मे भी परिवार ने संयम नहीं खोया और परिजनों पर जानलेवा हमले के बाद भी बदले की भावना के तहत किसी तरह की प्रतिहिंसा नहीं की और अपना स्ंयम बनाए रखा।

पंचायत ने प्रस्ताव पास कर कहा कि सिन्धु परिवार के सैक्टर 14 स्थित निवास पर आगजनी व लूटपाट मे करोडो रूपये की हानि के बावजूद नुकसान की भरपाई के लिये मिले सरकारी मुआवजे की पूरी राशि गरीब कन्याओं की शादी मे व्यय करके परिवार ने एक आदर्श प्रस्तुत कर महान कार्य किया हैं। समाज इनके धैर्य व अच्छे कार्य की सराहना करता है।

यह भी कहा गया कि यदि भविष्य में इस विषय पर झूठी, अर्नगल या अनावश्यक ब्यानबाजी की तो पंचायत उसे अवमानना मान कर सामाजिक दंड देने का काम करेगी।
सिन्धु परिवार पर किये गए हमले से जुडे मामलों मे जो सीबीआई जांच चल रही है और उसमे जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है वे तमाम लोग यहां उपस्थित हैं। उन्होने अपने या अपने परिवार की ओर से अपना माफीनामा पंचायत को सौंपा है। पंचायत उनके कृत्य की वजह से उन्हे समाज के प्रति दोषी मानती है और उन्हे पंचायत की तरफ से दंड दिया जाता है।

यह निर्णय सामाजिक भाईचारा कायम करने एवं आपस में द्वेश भावना मिटाने के लिए किया गया है। भविष्य में सीबीआई जांच में नए विषय या सक्ष्य आने के मुद्दे इस पंचायत के फैसले के दायरे से बाहर रहेंगे । अदालत की किसी कार्यवाही से इस पंचायत का कोई ताल्लूक नहीं है। पूरा समाज सिंधु परिवार के साथ है।

न्यायिक मामले के लिए एक कमेटी गठित की गई है जो कानूनी सलाह लेकर पंचायत के फैसले को अमल में लाने के लिए आगामी भूमिका तय करेगी । इसके बाद भी न्यायलय कोई फैसला सुनाता है तो वह सर्वपरि है और इसमें एक-दूसरे को दोषी नहीं ठहराया जाएगा । कमेटी में पालम 360 के प्रधान रामकरण, पुनिया खाप के शमशेर नम्बरदार, टेकराम कंडेला, राजकुमार रेडु, मास्टर किताब सिंह मलिक, बलबीर सिहाग, मानसिंह दलाल, महेन्द्र नांदल, सतबीर सिंह, मलिक राज मलिक, जयसिंह अहलावत, सुरेंद्र दहिया, भलेराम नरवाल, चौधरी राजमल जाटू खाप आदि शामिल थे।

ऐतिहासिक कदम
पंचायत का यह फैसला ऐतिहासिक कदम है। इससे समाज में सदभाव बढ़ेगा और दोषियों को पंचायती तौर पर दंडित करने से एक अच्छा संदेश गया है। :- मास्टर किताब सिंह मलिक प्रधान सातबास खाप

विधायक चुने जाने के बाद रोहतक क्षेत्र की खाप पंचायतों ने मुझे सम्मानित किया था, क्योंकि मैं भी सांगवान खाप का अध्यक्ष हूं। उसी दौरान रोहतक क्षेत्र की खापों ने आग्रह किया था कि इस मामले का सामाजिक समाधान किया जाना चाहिए। इसके लिए अनेक खापे प्रयासरत थी जो कार्य आज सिरे चढ़ गया। मुझे आज बहुत खुशी है। :- सोमवीर सांगवान विधायक एवं प्रधान सांगवान खाप

स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन हमारी खाप के गांव जुलानी में विवाहित थे उनके निधन के बाद हमारी बहन परमेश्वरी देवी सिंधु परिवार की मुखिया है। कैप्टन अभिमन्यु हमारी कंडेला खाप के भांजे हैं। घर व परिवार के सदस्यों पर हुए हमले व आगजनी का पूरे कंडेला खाप को दुख था इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता लेकिन पंचायत ने जो फैसला किया है उससे सभी संतुष्ट हैं। :- टेकराम कंडेला प्रधान कंडेला खाप

सिंधु परिवार का संबंध बेशक सतरोल से हो लेकिन पिछले 70 साल से रोहतक में रहने के कारण वे हमारे भाई हैं। परिवार ने हमेशा ही क्षेत्र के सुख-दुख में साथ दिया है, इस परिवार द्वारा रोहतक क्षेत्र को दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । एक बूरा समय था निकल गया। रोहतक के लोग सिंधु परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़े हैँ । :- महेन्द्र सिंह नांदल खाप –

वरदान फाउंडेशन करने जा रहा है टैलेंट ऑफ सर्च
talent hunt competition

नई दिल्ली। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में एक से एक प्रतिभा छुपी हुई है जरूरत है तो उन्हें निखारने ओर खोजने की। लेकिन कुछ ही संस्था ऐसी होती है जो यह कार्य करते है। ऐसा ही प्रयास किया है। वरदान फाउंडेशन (एनजीओ) ने । जी हां 19 जनवरी को वरदान फाउंडेशन की ओर से टैलेंट ऑफ सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसी भी उम्र के लडक़े, लडक़ी, महिला या पुरुष अपनी कोई भी प्रतिभा दिखा सकते है। सबसे अच्छी प्रतिभ दिखाने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन करने वाली नीलम रावत ने बताया कि भारत के हर कौने में एक से एक टैलेंट छुपा हुआ है। इसी टैलेंट को निकालने के लिए हमने यह प्रयास किया है। हमारा प्रयास है कि हम प्रतिभाओं को देश के सामने लाए एवं उन्हें वह सम्मान दिलाए जिसके वे अधिकारी है। कई बार बिना मार्ग दर्शन व मौके के प्रतिभाएं दम तौड़ देती है हम उन्हें वह मौका देना चाहते है जिससे वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें ।

vardan foundation programme

बहालगढ़ में दिखा बच्चों का जुनून
dance audition 2020
dance audition 2020

भागवत ज्योति फ्री संस्था केन्द्र ने लिया बच्चों का आडिशन

dance program in bahalgarh
dance program in bahalgarh

बहालगढ। दिल्ली से कुछ ही दूर बहालगढ में भागवत ज्योति फ्री संस्था केन्द्र की ओर से डॉस प्रतियोगिता के लिए डॉस ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑडिशन में बच्चों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। बच्चों की प्रतिभा देख कर जज भी दंग रह गए। ऑडिशन में कुछ बच्चे तो ऐसे भी थे जिन्होंने कहीं डॉस की कक्षाएं भी नहीं ली लेकिन प्रतियोगिता में अन्य बच्चों को कड़ी टक्कर दी। इस मौके पर बच्चों की प्रतिभा ने सभी को सम्मोहित किया। इस संस्था की अध्यक्ष ममता ने कहा कि यह काफी खुशी की बात है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों के पास भी इतनी ज्यादा प्रतिभा है कि अगर उन्हें थोड़ा सा सही मार्ग दर्शन मिले तो यह बच्चे किसी से भी कम नहीं होगे। हमेे आशा है कि हमारी संस्था ऐसे ही बच्चों को सही मार्गदर्शन देगी ताकि ये बच्चें अपने उज्जवल भविष्य का निर्मण कर सकने में सक्षम हो सकें। इस मौके पर मनीष आर्या, हरीश सैनी, मनीषा आदि लोगों ने कार्यक्रम को संपूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

25 जनवरी को फाईनल

निर्भया केस: फांसी की रस्सियों को साफ्ट बनाए रखने के लिए तिहाड़ ने मंगाए केले
nirbhaya case fasi
निर्भया गैंगरेप के दोषी

नई दिल्ली। nirbhaya case fansi date दिल्ली के निर्भया गैंगरेप केस के चारों गुनहगारों की फांसी का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अब फांसी की रस्सियों के लिए पके हुए केलों की मांग की गई है, जिससे इन रस्सियों को मुलायम बनाए रखा जा सके। इन रस्सियों का ट्रायल हो चुका है। इसमें निर्भया के दोषियों की डमी को सूली पर चढ़ाया गया था। रस्सियों को मुलायम बनाए रखने के लिए पहले मक्खन का इस्तेमाल भी किया गया था। इन्हें रपटीला बनाए रखना जरूरी है ताकि फांसी की गांठ आसानी से ऊपर-नीचे हो पाए। सूत्र बताते हैं कि जेल अधिकारियों ने फंदे के लिए चारों दोषियों के गले का नाप लिया था। इस दौरान वे रोने लगे और जेल अधिकारियों से उन्हें छोड़ने की गुजारिश करने लगे। बाद में उन्हें काउंसलर की मदद से शांत करवाया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि वे कुछ किलो केले खरीदेंगे और उन्हें पीसकर चारों रस्सियों पर लगाएंगे। ये वही रस्सियां हैं जिनका डमी के गले में डालकर ट्रायल लिया गया है। फांसी वाले दिन जल्लाद रस्सियों पर अन्य चिकनाई वाली चीज भी लगाएगा। यह भी पता चला है कि रस्सी का टेस्ट दोषी के वजन से कुछ फालतू वजन वाले डमी या सैंड बैग से होता है ताकि रस्सी कितना वजन झेल सकती है, यह पता चल सके। जेल अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करना जरूरी होता है, वर्ना यह किसी कत्ल की तरह होगा। उन्होंने बताया कि कैदी जितना भारी होगा, उसे उतना कम ऊपर से लटकाया जाता है। माना जा रहा है कि जेल प्रशासन इनकी फांसी के लिए इस्तेमाल होने वाली चार रस्सियों के अलावा बैकअप में रखी गईं अन्य 8 रस्सियों पर भी ट्रायल करेगा। बताया जा रहा है कि अभी तक के ट्रायल कामयाब तो रहें हैं, लेकिन उनमें समय अधिक लग रहा है। इसलिए और ट्रायल करके समय कम करने की कोशिश की जाएगी। दूसरा आपस में को-ऑर्डिनेशन में जहां भी कमी दिख रही है, उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।

SC Junks Curative Pleas Filed by 2 Nirbhaya Case Convicts, Clears Way for Execution on Jan 22

साजन बालियान बेस्ट एंकर कॉमेडियन अवॉर्ड से सम्मानित
Sh.Ramdas Athawale Ji (Minister of State for Social Justice & Empowerment) give the award to Sajan Baliyan Anchor

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में टी टाइम म्यूजिक व बॉलीवुड सिने रिपोर्टर द्वारा आयोजित 9 वे बी सी आर आवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह में यूपी के साजन बालियान को केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने बेस्ट एंकर व कॉमेडियन का अवार्ड देकर सम्‍मानित किया इस अवार्ड समारोह में मेडिकल ,शिक्षा , समाज सेवा ,राजनीति, खेल मीडिया व फ़िल्म एंटरटेनमेंट की दुनियां से जुड़े सैकड़ो लोंगो को केंन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले व उत्तरखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अवार्ड देकर सम्मनित किया गया।
साजन बालियान ने अपने टैलेंट के दम पर मिडिया एंटरटेनमेंट की दुनियां अपनी अलग पहचान बनाई हैं । साजन जिला मुजफ्फरनगर के गाँव खेड़ी सुंडियाँन से एक किसान परिवार से है और निरंतर अपने प्रयास से अपने ज़िले व यूपी का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने 9 बी सी आर अवार्ड समारोह के आयोजक अजय शास्त्री व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

Sajan Baliyan Anchor
Sajan Baliyan Anchor

क्‍या कहा साजन बालियान ने

यह अवार्ड प्राप्‍त करना सम्‍मान की बात है। इस प्रकार के सम्‍मान उन्‍हें आगे बढने के लिए गौरवान्वित करते है तथा आगे बढने के लिए प्रेरित करते है। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि हर व्‍यक्ति को अपने जीवन में अपना लक्ष्‍य पाने के लिए प्रयास करने चाहिए प्रयास व मेहनत ही वह वस्‍तु है जो किसी आम आदमी को खास व्‍यक्ति बनाने में मदद करती है। आज जो सम्‍मान लोगों ने उन्‍हें दिया है वह उसके आभारी है एवं भविष्‍य में भी वह प्रयास करेंगे की लोगों का प्‍यार इसी प्रकार से बना रहें ।

2020 1st Best #Anchor #Comedian #Award Received #9th_BCR_Achievers_Award_2020

राज्यस्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का शुभकामनाएं
rajasthan tennis ball cricket tournament
rajasthan tennis ball cricket tournament

राजस्थान के पुरुष वर्ग में 14 जिले एवं महिला वर्ग में 9 जिले भाग ले रहे हैं

हिण्डौन । राज्यस्तरीय ,राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला करौली के तत्वाधान में महाराजा सूरजमल स्टेडियम जाट की सराय हिंडौन सिटी में हुआ । प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आजेंद्र सोलंकी एवं प्रियकांत बेनीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर नवाब सिंह बेनीवाल एवं अध्यक्षता राजस्थान जाट महासभा के जिला अध्यक्ष करतार सिंह चौधरी ने की विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक भवानी सिंह, राजस्थान टेनिस बाल संघ के प्रदेश सचिव सलीम खान उपाध्यक्ष ठाकुर मल शर्मा, सफी मोहम्मद संयुक्तसचिव फजले मोहम्मद,, आरिफ हसन,,, अब्दुल सलाम,,,, राजसमंद जिला सचिव नितिन तिवारी चित्तौड़गढ़ जिला सचिव मोहम्मद वसीम थे इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर नवाब सिंह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल नियमों का पालन करने के लिए एवं खेल की भावना से खेलने के लिए कहा वही अध्यक्षता कर रहे राजस्थान जाट महासभा करौली के जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी ने राजस्थान प्रदेश के दूर-दूर से आने वाले सभी जिलों के खिलाड़ियों एवं सभी पदाधिकारियों का हिंडौन नगरी में हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान आयोजन सचिव आजेंद्र सोलंकी,, सोनू बेनीवाल हरवीर सोलंकी के के बेनीवाल जावेद खान समीर खान आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वेदरतन जैमिनी, प्रियकांत बेनीवाल,अनिल भारद्वाज संतोष राणा, आसिफ खान, शमशाद शेख, हैं I प्रतियोगिता का आयोजन सचिव आजेंद्र सोलंकी एवं प्रियाकांत बेनीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के पुरुष वर्ग में 14 जिले एवं महिला वर्ग में 9 जिले भाग ले रहे हैंI

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आजेंद्र सोलंकी एवं प्रियकांत बेनीवाल