नई दिल्ली। किसान आंदोलन के समर्थन में सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीनों किसान बिलों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने किसानों के मान और सम्मान के लिए और किसान आदोलन के समर्थन में किसान विरोधी बिलों को वापिस लेने की मांग करते हुए बजट सत्र से पहले राष्टÑपति महोदय अभिभाषण का बहिष्कार करते हुए सदन से वाक आउट कर दिया। आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने एनडीए का भी साथ छोड़ कर किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है।
राष्ट्रपति के भाषण का कई पार्टियों ने किया बहिष्कार
जानकारी के अनुसार कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया और कृषि कानूनों की वापसी को लेकर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद परिसर में महात्मा गांधी की स्टैचू पर धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों के समर्थन में अपनी बात रखीं।
बजट सत्र से पहले अपना अभिभाषण देते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पिछल्ले साल आई विपदाओं कोरोना महामारी, सीमा पर तनाव आदि कई परेशानियों का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि भारत कितनी भी बड़ी परेशानी का सामना करने को तैयार है। चुनौती कितनी ही बड़ी क्यों ना हो लेकिन न हम रुकेंगे और न भारत रुकेगा।
उन्होंने 26 जनवरी को को तिरंगे और गणतंत्र दिवस जेसे पवित्र दिन का अपमान को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतना ही गंभीरता से पालन होना चाहिए। उन्होंने कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा कि कृषि सुधार के जरिए सरकार ने किसानों को नई सुविधाएं उपलब्ध काने के साथ साथ नए अधिकार भी दिए हैं।
सामाजिक उत्थान से लेकर किसान आंदोलन को लेकर जमीनी स्तर पर कर रहे कार्यो का मिला फल।
भ्रष्ट अधिकारीयो-कर्मचारियों पर नकेल कसने की चलाई जाएगी मुहिम।
बधाई देते हुए सम्मानित गणमान्य व्यक्ति
रोहतक : प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन से लेकर वर्तमान किसान आंदोलन तक आमजन की आवाज को निडर, निष्पक्ष तरीके से उठाने वाले प्रदीप हुड्डा को सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार हरियाणा जाट महासभा का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। हुड्डा ने स्पष्ट किया है कि आगामी कार्यकाल में वह समाज उत्थान को लेकर और ज्यादा कार्य करेंगे तथा भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों पर नकेल कसने की मुहिम चलाएंगे, ताकि आमजन को बिना परेशानी का सामना किए हर योजनाओं का लाभ मिल सके।
हरियाणा जाट महासभा की कार्यकारिणी की दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस पर बैठक हुई, जिसमें संगठन के फैलाव और सामाजिक मुद्दों पर आगे कदम बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों द्वारा एकमत तरीके से बीते तीन कार्यकाल से जाट महासभा अध्यक्ष की भूमिका को निभा रहे प्रदीप हुड्डा को लगातार चौथी बार प्रदेशाध्यक्ष बनाते हुए तीन साल का दायित्व सौंपा। वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव सांगवान ने बताया कि पूरे प्रदेश के किसानों, जाट समाज की भलाई, सामाजिक कार्यों, किसान व जाट आरक्षण आन्दोलन के दौरान दिए गए अपने महत्वपूर्ण योगदान देने के चलते प्रदीप हुड्डा पर पुन: चौथी बार लगातार विश्वास जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से दोनों हाथ उठा कर प्रदीप हुड्डा के नाम का अनुमोदन किया। इस अवसर पर उन्हें अपनी कार्यकारिणी चुनने का भी अधिकार प्रदान किया गया है। उनका कहना था कि प्रदीप हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा जाट महासभा ने काफी तरक्की की, पूरे प्रदेश में समाजसेवा के कार्य किए गए तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने कहा कि हरियाणा जाट महासभा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। आरक्षण की लड़ाई को खत्म कर सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलवाने के लिए और सभी को उनका संवैधानिक हक दिलाने के लिए जोरदार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार चौथी बार उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंंगे तथा प्रदेश के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।
हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने बताया कि वे छात्र जीवन से ही एक कर्मठ सिपाही के रूप में व्यापक जन सम्पर्क व सामाजिक कार्यों, समाज कल्याण, युवा वर्ग, दलितों, पिछड़ों व किसान सहित अन्य सभी वर्गों के कल्याण के लिए हमेशा सत्त प्रयासरत रहे हैं। उनका जरूरतमंदों की मदद और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना उनकी दिनचर्या में शामिल रहा है। उन्होंने अपने सामाजिक जीवन में छोटे-बड़े व गरीब-अमीर की खाई कभी आड़े नहीं आने दी। उन्होंने बताया कि बीते 20 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। छात्र जीवन से ही उन्होंने सामाजिक सेवाओं की शुरूआत की और हमेशा हर वर्ग का तन-मन व धन से साथ दिया। खाप पंचायतों से भी हमेशा उनका गहरा नाता रहा है।
प्रदीप हुड्डा ने हमेशा सच्चाई का साथ देते हुए खाप पंचायतों द्वारा लिए गए गलत फैसलों का भी डट कर विरोध किया है। उनके इन्हीं निडरता व निष्पक्षता के कारण उन्हें जाट महासभा का युवा प्रदेशाध्यक्ष चुना गया था। उनकी अथक मेहनत व अच्छे सामाजिक कार्यों के चलते 2012 में उन्हें हरियाणा जाट महासभा का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा जाट महासभा के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में जोर शोर से व्यापक जन सम्पर्क अभियान चला कर पूरे प्रदेश में ब्लाक, हलका व जिला स्तर पर युवा व महिला विंग का अलग से गठन किया।
प्रदीप हुड्डा ने बताया कि सामाजिक रूप से समाज को एकजुट करने के लिए विशेष अभियान चलाए, जिससे पूरे समाज में एक नई चेतना का सूत्रपात हुआ। हरियाणा प्रदेश के गांव-गांव की दलित बस्तियों में स्वच्छता अभियान चला कर अलग अलग क्षेत्रो की साफ सफाई करवाकर अपनी एक अलग पहचान बनाईं। विभिन्न सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए विशेष स्तर पर प्रयास किए। प्रदेश की विभिन्न गऊशालाओं को समय-समय पर दान दिया। कई बार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान व चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया गया।
हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने व खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने हमेशा आर्थिक रूप से सहयोग किया। इन्हीं प्रयासों के चलते कई खेल क्लबों व संस्थाओं द्वारा हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा को समय-समय पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा हरियाणा जाट महासभा द्वारा जाट विभूतियों को भी समय-समय पर सम्मानित किया गया। हरियाणा जाट महासभा प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही है।
प्रदीप हुड्डा ने बताया कि महिला सुरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की दिशा में हरियाणा जाट महासभा ने व्यापक स्तर पर विशेष कार्य किए है। प्रदेश में विभिन्न संगठनों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए।
ग्रामीणों को बच्चों को शिक्षित करवाने के लियें प्रेरित किया। हरियाणा के गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों से जन सम्पर्क कर कई सामाजिक कुरीतियों से प्रदेश को मुक्त करवाया। सामाजिक रूप से सभी वर्ग के लोगों को एकजुट करके वहाँ के राजनीतिक क्षेत्र को आगे बढ़ाया। उसी अथक मेहनत के कारण राजनीति क्षेत्र में भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के सभी शीर्ष राजनेताओं के साथ अच्छे व मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाए।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा के अनुसार हरियाणा जाट महासभा द्वारा जल्द ही पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के निवारण के लिए अलग से कमेटियों का गठन किया जाएगा। जो कि भ्रष्ट कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ एक सामाजिक अभियान चलाएगी ताकि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सामाजिक बुराईयों के खिलाफ कार्य करने के लिए निर्देश भी दिए गए।
अगर आप भी समाज से संबंधित खबरे पाना चाहते है या हमसे जुडना चाहते है तो संपर्क करें 9953738936 पर या फिर मेल करें jaatpariwar01@gmail.com पर
नई दिल्ली/रोहतक : हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह को दिल्ली इकाई के प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। वर्तमान में वीरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली के डीडीयू अस्पताल, हरि नगर के प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पदस्थ हैं। शनिवार को नववर्ष के मौके पर यह घोषणा करने से पूर्व हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा एवं प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ सामाजिक मुद्दों पर लम्बा मंथन हुआ।
इसके उपरांत श्री तोमर के सामाजिक क्षेत्र में किसान, युवा वर्ग के उत्थान को लेकर काम करने की जताई गई इच्छा का सम्मान करते हुए श्री प्रदीप हुड्डा ने उन्हें दिल्ली इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा।
श्री हुड्डा ने कहा कि श्री तोमर द्वारा अपने 32 वर्ष के प्रशासनिक अनुभव के दौरान समाज मे दिया गया योगदान सराहनीय रहा है। एसडीएम द्वारका रहते हुए रिहायशी कल्याण एसोसिएशन के साथ मिलकर साप्ताहिक बैठकों का दौर शुरू कर नागरिकों के अनसुलझे मामलों का पूरी संजीदगी के साथ समाधान करना उनकी आमजन के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इसी प्रकार उन्हें विभिन्न एनजीओ, ट्रस्टों के सामाजिक अभियानों में बढ़चढ़ कर कार्य करने का अनुभव है।
श्री प्रदीप हुड्डा ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह तोमर प्रशासनिक दायित्व बेहतर तरीके से निभाने के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छे कदम उठा रहे हैं। उनकी इसी सकारात्मक सोच को ध्यान में रखते हुए उनको हरियाणा जाट महासभा की दिल्ली इकाई में प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जाट महासभा देश के विभिन्न हिस्सों में किसानो, युवाओं को प्रगतिशील बनाने तथा उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
बीते सालों के दौरान हरियाणा जाट महासभा द्वारा सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए भी अपना दायरा बढ़ाया है। निश्चित तौर पर उनके अनुभव का फायदा मिलेगा और संगठनात्मक गतिविधियों का तेजी से विस्तार किया जा सकेगा। इस मौके पर राजीव सांगवान, विनोद देशवाल, पवन हुड्डा, सतीश सोलंकी, सुशील शर्मा, हिमांशु टंडन, विकास देशवाल, तरुण गिरधर, मनीष बबलानी, गोविंद गोपाल आदि मौजूद रहे।
यशोदा चौधरी अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा महिला विंग की प्रदेशअध्यक्ष
नई दिल्ली, जाट परिवार।अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने यशोदा चौधरी को महिला विंग के तौर पर प्रदेश की कमान सौंपी है। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा काफी सालों से समाज के लिए कार्य करती हुई आ रही है।
किसानों के प्रेरणास्रोत, असहाय दीन दु:खियो व जरूरतमंदों के मसीहा स्व महान दिवंगत आत्मा लक्ष्मणराम जी चौधरी पूर्व जिलापरिषद ,पूर्व सरपंच लंबे से समय तक जनता की सेवा की थी उन्हीं की सेवा सत्कार उन्हीं के आदर्शों उन्ही की संस्कारों की खान से उन्ही के घर आगंन में जन्मी सरपंच साहब की लाड़ली उनके गोदी में खेली पढ़ी लिखी और बड़ी हुई उनकी पुत्री श्रीमती यशोदा चौधरी भी मानवीय मूल्यों पर आधारित हर वर्ग जाति धर्म सेवा क्षेत्र में अग्रणी रहती हैं ।
यशोदा चौधरी
आज वर्तमान काल मे विशेषकर महिलाओं के लिए विभिन्न स्तरों उनके हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं, बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपने निजी स्तर पर धन खर्च करके बालिकाओं को शिक्षण साम्रगी उपलब्ध करवाना साथ साथ अभावग्रस्त क्षेत्रों में बालकों को भी पाठ्य सामग्री कपड़े व राशन सामग्री भी वितरण करने में आगे रहती हैं ज्ञात रहे वर्तमान में तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोनो में यशोदा जी ने अभूतपूर्व उल्लेखनीय कार्य किया।
एक योद्धा के रूप में लोगों की हमदर्द बनकर अपने हाथों से जनसेवा में बढ़चढ़कर भाग लेकर सेवा की पेशे से एक सरकारी शिक्षिका होने के साथ एक गृहणी भी है घर के चूल्हे चोखे को संभालते हुए हर समाज के तबके में अपनी बहुआयामी सेवाएं प्रदान करना अद्भुत सेवा भाव को दर्शाता है आज आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजीतसिंह जी बनवाला, उपाध्यक्ष श्री मूलाराम पोटलिया की अनुशंषा पर आदर्श जाट महासभा महिला विंग की राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती अरुणा चौधरी व संयोजक श्रीमती राजश्री चौधरी व महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला जी चौधरी के अपार स्नेह से प्रस्ताव पास करके यशोदा जी की बहुआयामी सेवाभावो को देखते हुए आदर्श जाट महासभा में महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदान की है ,
इस अवसर पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत सिंह बनवाला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से वह आज तक लोगों के लिए सेवा कार्य करती आ रही है आगे भी उस प्रेम भाव और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को एकजुट करने के लिए उन्हें प्रयास करना होगा। जाट समाज की महिलाएं बहुत कुछ कर रही है देश और समाज के लिए लेकिन अभी भी बहुत संभावनाएं है कि समाज की महिलाओं को घर से बाहर निकाल कर उन्हें कुछ करने के लिए प्रेरित किया जाए इसके लिए आशा व्यक्त की गई की यशोदा चौधरी यह प्रयास करने में सफल रहेगी।
इस अवसर पर यशोदा चौधरी ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि समाज ने उन्हें यह जिम्मेदारी का पद दिया है। वह अपनी पूर्ण कोशिश करेगी ताकि समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को बढ़ा सकें। इसके अलावा उन्होंने यह सभी को भरोसा दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य के साथ अपने कर्तव्यों की पूर्ति करेगी।