Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

जाट समाज में रिश्तों के कमजोर होने पर चिंता, युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा द्वारा गुरुवार को मेरठ में एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सामने खड़ी चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कप्तान सिंह सहित कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व मौजूद रहे।

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा

टूटते रिश्तों और बदलते सामाजिक मूल्यों पर चिंता-जाट समाज

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में लगातार कमजोर हो रहे पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण लोगों के बीच आपसी जुड़ाव कम होता जा रहा है, जिससे समाज की मूल संरचना प्रभावित हो रही है।
कंकरखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्नेल सिंह, एसएस अहलावत सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में सामाजिक ताना-बाना और अधिक कमजोर हो सकता है।

युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

मुख्य अतिथि कप्तान सिंह ने अपने संबोधन में विशेष रूप से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही समाज और देश का भविष्य है, इसलिए उसे सही दिशा में आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों और समाज की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को सकारात्मक वातावरण दें, जिससे वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

यह भी पढ़े- जाट कविता | jat poetry in hindi | jaat attitude shayari

शिक्षा और एकता को बताया प्रगति का आधार

कार्यक्रम में शिक्षा और संगठन की अहम भूमिका पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का मूल आधार शिक्षा होती है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इसके साथ ही समाज में आपसी एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई। वक्ताओं का मानना था कि संगठित समाज ही हर चुनौती का सामना कर सकता है और विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

शादियों में फिजूलखर्ची कम करने की अपील

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुधार के तहत शादी और अन्य आयोजनों में बढ़ते खर्च पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे दिखावे से बचें और सादगी को अपनाएं, जिससे आर्थिक बोझ कम हो और समाज में समानता का भाव बना रहे।

आईएएस अधिकारियों का सम्मान

इस मौके पर महासभा की ओर से प्रशासनिक सेवाओं में चयनित 10 आईएएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मंच से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र चिकारा, गौरव मलिक, गौरव चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष), पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, रवि भारत चिकारा, जयवीर सिंह, रवि चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आस्था पूनिया
नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनी सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया (Aastha Poonia)

आस्था पूनिया (Aastha Poonia) का चुनाव नौसेना में लड़ाकू विमान लड़ाने के लिए किया गया है। अभी तक पुरूष ही नौसेना में लड़ाकू विमान लड़ाते थे ।

नई दिल्ली। एक समय था जब महिलाओं को समाज में सबसे आखिर में रखा जाता था । घर के बाहर निकलना भी मुश्किल होता था लेकित तेजी से बदलते समय के साथ महिलाओं ने नए नए कीर्तिमान स्थापित किए । इसी कड़ी में सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । उन्होंने नौसेना में पहली महिला फाइटर होने का गौरव प्राप्त किया है।

आस्था पूनिया कहां से है।

आस्था पूनिया उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैं । जानकारी के अनुसार उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी. टेक की पढ़ाई की है जिसके बाद उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के ज़रिए भारतीय नौसेना में शामिल होकर भारतीय नेवल एकेडमी (Ezhimala) से प्रशिक्षण शुरू किया।

नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

एक बयान में कहा गया है कि एसएलटी आस्था पूनिया को लड़ाकू स्ट्रीम में शामिल करना इस बात का संदेश देता है कि भारतीय नौसेना लैंगिक समानता, अवसर और नारी सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का संदेश देता है।

आस्था पूनिया अभी तक पिलाटस PC-7 MK II को उड़ाया है। इसके अलावा वे आईएनएस डेगा में हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर (AJT) को भी लड़ाया है। जिसके बाद अब उन्हें नौसेना के लड़ाकू विमान जैसे वे मिग -29 के जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान लड़ाने के प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विंग्स ऑफ गोल्ड’ से आस्था पूनिया हुईं सम्मानित

3 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम के INS Dega पर आयोजित समारोह में रियर एडमिरल जनक बेवली, सहायक नौसेना स्टाफ (एयर) की तरफ से आस्था पूनिया को ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ सम्मान’ (Wings of Gold) सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान नौसेना की फाइटर पायलट बनने की पात्रता का प्रतीक है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह समारोह ‘सेकेंड बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स’ की सफल समाप्ति पर आयोजित हुआ था।

जाट महासभा मेरठ कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से
जाट महासभा मेरठ
जाट महासभा मेरठ

मेरठ- जिला जाट महासभा मेरठ की कार्यकारिणी का गठन जाट समाज के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियो की आम सहमति से सम्पन्न हुआ।
जाट समाज के शीर्ष नेतृत्व चौधरी अमन सिंह एड बाबू बृहमपाल सिंह चुनाव अधिकारी डॉ नरेंद्र तोमर मुख्य संरक्षक बृजपाल सिंह पैसल द्वारा कर्नल एस पी सिंह को अध्यक्ष श्री सुधीर तोमर को उपाध्यक्ष श्री पवन तोमर को महासचिव एड जयराज सिंह को सचिव व ओमवीर राठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जाट महासभा मेरठ की बैठक में क्या कहा चौधरी अमन सिंह ने

चौधरी अमन सिंह ने जाट समाज की एकता व समरसता को बनाये रखने पर जोर दिया और जिला जाट महासभा मेरठ को सशक्त व दायरा बढाने के लिये प्रेरित किया।

नवनियुक्त जिला जाट महासभा अध्यक्ष कर्नल एस पी सिंह ने अपने सम्बोधन मे जाट समाज की एकता व आर्थिक संपन्नता को प्राथमिकता देने की बात कही। शिक्षा खेल व व्यवसाय क्षेत्र मे योजनागत तरीके से समाज को आगे ले जाने पर जाट महासभा कार्य करेगी। जयराज सिंह ने कहा की जाट महासभा जिला मेरठ के साथ जिस तरह सभी क्षेत्रीय सभाओं व समाज के लोगों का साथ रहा है भविष्य में कार्यकारिणी भी इस उम्मीद के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी

जाट महासभा के प्रवक्ता ने कहा कि इस बार की कार्यकारिणी गठन मे जाट समाज के प्रबुद्धजनो ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया व आम सहमति से गठन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

एकजुटता का दिया संदेश

श्री रविन्द्र मलिक श्री कल्याण सिंह श्री सतवीर सिवाच श्री धर्मवीर सिंह मलिक श्री बृहमपाल सिंह श्री हरबीर सुमन ने जाट समाज हित मे एकजुट होकर कार्य करने के लिये अपने विचार प्रस्तुत किये व अपना योगदान देने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चौधरी अमन सिंह जी ने पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र तोमर के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। यह संस्था समाज हित मे सतत प्रयास करती रहती है ।

बैठक मे डॉ इंद्रपाल मलिक जितेन्द्र धामा अरुण पुनिया सतेंद्र तोमर गजेंद्र पायल सोहनवीर बालियान जगवीर अत्रि वीरेंद्र सरोहा देवेन्द्र ढाका सुमित चौधरी कर्नल विनोद उज्ज्वल सतेंद्र कालखंडे सुखबीर मलिक इत्यादि सैंकड़ो समाजसेवी उपस्थित रहे।

पंचायत समिति : जीत के लिए धन्यवाद- रामप्रसाद जाट

नई दिल्ली। हाल में पंचायत समिति के चुनाव सम्पन्न हुए है जिसमें पंचायत समिति शाहपुरा की कुल 39 पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी के पख में अपना विश्वास जताया है। इस अवसर पर 19 सदस्य सीटों में से 16 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई जिससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर भाजपा प्रभारी पंचायत समिति शाहपुरा के रामप्रसाद जाट ने जनता का धन्यावाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि जनता ने विकास पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने सभी जीतने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है।

यह भी पढे – राजस्थान और हरियाणा के जाटों में क्या अंतर है?

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम आशा करते है कि सभी जीतने वाले प्रत्याशी जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे और जनता के विकास के लिए कार्य करेंगे। जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है उसका महत्व समझते हुए वे भी हमेशा सभी को एक नजर से देखते हुए कार्य करेंगे। इस मौके पर जीते हुए प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विजेताओं ने भी सभी को आश्वासन दिया कि वे हमेशा जनता के विकास के लिए कार्य करेंगे। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्यां के लिए उनसे आकर मिल सकता है वे उसका उचित निदान करने का प्रयत्न करेंगे।

चुनाव में जीत हासिल करने वाले सदस्‍यों को फूल माला पहनाकर सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी जीत हासिल की। जीत में महिलाओं की संख्‍या देखकर गांव में प्रसन्‍ता है कि लोगों ने महिलाओं को अपने क्षेत्र की भागदौड सौंपी है । इस मौके पर जनता ने भी भरोसा दिलाया कि वे अपने जीते हुए सभी सदस्‍यों के साथ मिलकर काम करेंगे ।

Hema malini ने क्‍यों कहा लोगों को विधायक के पास जाने को
सांसद हेमा मालिनी लोगों से बातचीत करते हुए
हेमा मालिनी एक संवाददाता सम्‍मेलन को दौरान संबाेधित करते हुए

हेमा मालिनी सांसद के तौर पर करना चाहती है कुछ बडा काम

Hema malini मथुरा । सांसद Hema malini ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को प्रधान या विधायक के पास जाना चाहिए, मैं कुछ बड़ा करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं यहां विकास के ऐसे काम करना चाहती हूं जिनसे नाम हो और आने वाले समय में लोगों को ये विकास कार्य दिखाई भी दें। उन्होंने कहा कि मेरे सांसद बनने के बाद शहरी क्षेत्र बहुत अच्छा हो गया है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिनको लेकर गांववालों को प्रधान से मिलना चाहिए। कई काम ऐसे हैं जो प्रधान कर सकता है, लेकिन वे सिर्फ मेरे पास आते हैं। Hema malini ने कहा कि वह बडे स्‍तर पर कार्य कर रही है लोगों को समझना होगा । अगर वह छोटे मोटे कार्यों में उलझी रही तो क्षेत्र के लिए वह कार्य नहीं कर पाएगी जिसका उन्‍होंने लक्ष्‍य तय किया है।

सांसद के तौर पर करना चाहती है काम हेमा मालिनी

मैं भी उनसे पूछती हूं कि कुछ काम प्रधान कर सकता है नहीं तो एमएलए कर सकता है। मैं यहां सांसद बनी हूं तो मैं चाहती हूं कि मथुरा के विकास के बहुत बड़े काम करूं, नहीं तो हम सिर्फ नाला बनाते रहेंगे और वह तो एक साल के अंदर खराब हो जाएगा। इससे कुछ नाम नहीं होगा। आने वाले 4 साल के अंदर हम ऐसे काम करना चाहते हैं कि ताकि लोग हमेशा याद रखें। प्रदेश के आम बजट में मथुरा-वृन्दावन को स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने पर सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर का विकास ऐसा हो जिससे कल लोग पूछें कि हेमा मालिनी सांसद थीं उन्होंने यहां क्या-क्या किया तो यह दिखना भी चाहिए।

मथुरा से है दूसरी बार बनी है हेमा मालिनी सांसद

आपको बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से सांसद है। 2.90 लाख मत से जीत हासिल करके हेमामालिनी दोबारा से मथुरा की सांसद बनी। 2014 में भी हेमा मालिनी ने यहां से जीत हासिल की थी। चुनाव के दौरान हेमा के कई वीडियों सामने आए एवं चुनाव में प्रमुख सीटों में हेमा मालिनी की सीट की भी गिनती की जाती थी । हेमा मालिनी धर्मेंद्र से शादी के बाद एक जाटणी हो गई ।