Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

दहिया खाप ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

नई दिल्ली। किसान आंदोलन की गूंज पूरी दुनियां में सुनाई दे रही है। सभी लोग किसानों के समर्थन में आ रहे हैं । इसी कड़ी में दहिया खाप सिसाना, गांव सोनीपत हरियाणा के जाट भाईयों ने भी किसानों को अपना समर्थन दे दिया है। हर रोज पहले दिन से ही दहिया खाप के लोग सिंघू बॉर्डर पर आकर पंजाब के किसान भाईयों के साथ मिलकर अपनी आवाज को बुलंद कर सरकार के विरोध में आकर खड़े हो गए है।

farmers protest

इस संबंध में किसान भाईयों का कहना है कि सरकार ने जिस प्रकार से किसानों के ऊपर ये तीन बिल थोप दिये है वह किसानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है लेकिन मोदी सरकार ने लोकतंत्र के खिलाफ ही कार्य करना शुरू कर दिया है। जब किसानों को ही बिल मंजूर नहीं तो आखिर क्यों सरकार किसानों पर यह बिल थोपने पर मजबूर कर रही है। क्या हजारों लाखों किसानों को कड़कड़ाती सर्दी में अपने परिवार से दूर दिल्ली के बॉर्डर पर डटे रहना पसंद है। किसानों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिससे सरकार विरोधियों की साजिश करार दे रही है।

यह भी पढे -पंचायत समिति : जीत के लिए धन्यवाद- रामप्रसाद जाट

इस अवसर पर दहिया खाप की ओर से सिंघू बार्डन पर आए किसान भाईयों ने बताया कि सरकार किसानों को राज्य अनुसार बांट रही है और इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए इसे केवल पंजाब के किसानों का आंदोलन करार दे रही है लेकिन यह केवल पंजाब के किसान भाईयों का आंदोलन नहीं है बल्कि हरियाणा, यूपी, राजस्थान आदि के किसान भाईयों के साथ पूरे भारत के किसान भाईयों का आंदोलन है। जिसके आगे सरकार को झुकना होगा। हम पूरी ताकत के साथ तीनों कृषि बिलों के विरोध में खड़े है।

किसान आंदाेलन पर सरकार खेल रही है गंदी राजनीति

किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए सरकार हर वह राजनीतिक हथकंडा अपना रही है जिससे वह इस आंदोलन को तोड़ सकें, लेकिन सरकार की हर कोशिश नाकाम होगी। देश के विभिन्न जगहों पर सरकार पीछे के रास्ते किसान बिलों के समर्थन में कुछ लोगों की रैली करवा रही है। जिससे लोगों को लगे की किसान इस बिल के समर्थन में है केवल एक खास वर्ग अपने खास लालच के कारण इस बिल का विरोध कर रहा है लेकिन इतिहास गवाह है कि कोई आंदोलन जब जनता के बीच से खड़ा हुआ है तो उसे कोई भी नहीं रोक सका है।

kisan andolan delhi

जनता ने उसे भरपूर समर्थन दिया है। शायद यहीं कारण है कि जो किसान आज अपना पेट भी सही ने नहीं भर पाता वह आज कई दिनों से बॉर्डर पर इस सर्दी में डटा हुआ है और दूसरों का भी पेट भर रहा है। जनता ने किसानों को समर्थन दिया है। देश के कौने कौने से किसानों के जरूरत की चीजें पहुंच रही है जिसके कारण किसान आंदोलन आज तक टिका हुआ है और आगे भी सरकार के घूटने टेकने तक टिका रहेगा।

कड़कड़ाती सर्दी में भी डटें हुए है किसान

किसान कई बार दिल्ली के बॉर्डर पर आए और सरकार के समझाने के बादे आश्वासन लेकर लौट गए लेकिन कभी किसानों की हालत पहले के मुकाबले सही नहीं हुई । समय के साथ साथ किसानों की हालत खराब होती गई। सरकार ने हर वह कदम उठाया जो किसानों के विरोध में और पूंजीपतियों के पक्ष में रहा ।

यह भी पढे – Jat Mahasabha जानिये दो जाट महासभा में अंतर

इसी कारण इस बार किसान आर पार की लड़ाई के मूड में है। इस कार्य में जनता का उन्हें भरपूर साथ मिल रहा है। सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। ताकि किसानों को मनाया जा सकें लेकिन किसान केवल हां और ना सुनने के पक्ष में है। यही कारण है कि इस बार किसान इस सर्दी में भी दिल्ली के चारों और जमें हुए है। अब देखना यह है कि आखिर सरकार का अगला कदम क्या होता है और किसान कब तक इस सर्दी और सरकार के सामने डटे रहेंगे।

यह भी पढे – अनपढ़ jaat पढ़ा जैसा, पढ़ा jaat जाट खुदा जैसा

पंचायत समिति : जीत के लिए धन्यवाद- रामप्रसाद जाट

नई दिल्ली। हाल में पंचायत समिति के चुनाव सम्पन्न हुए है जिसमें पंचायत समिति शाहपुरा की कुल 39 पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी के पख में अपना विश्वास जताया है। इस अवसर पर 19 सदस्य सीटों में से 16 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई जिससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर भाजपा प्रभारी पंचायत समिति शाहपुरा के रामप्रसाद जाट ने जनता का धन्यावाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि जनता ने विकास पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने सभी जीतने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है।

यह भी पढे – राजस्थान और हरियाणा के जाटों में क्या अंतर है?

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम आशा करते है कि सभी जीतने वाले प्रत्याशी जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे और जनता के विकास के लिए कार्य करेंगे। जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है उसका महत्व समझते हुए वे भी हमेशा सभी को एक नजर से देखते हुए कार्य करेंगे। इस मौके पर जीते हुए प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विजेताओं ने भी सभी को आश्वासन दिया कि वे हमेशा जनता के विकास के लिए कार्य करेंगे। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्यां के लिए उनसे आकर मिल सकता है वे उसका उचित निदान करने का प्रयत्न करेंगे।

चुनाव में जीत हासिल करने वाले सदस्‍यों को फूल माला पहनाकर सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी जीत हासिल की। जीत में महिलाओं की संख्‍या देखकर गांव में प्रसन्‍ता है कि लोगों ने महिलाओं को अपने क्षेत्र की भागदौड सौंपी है । इस मौके पर जनता ने भी भरोसा दिलाया कि वे अपने जीते हुए सभी सदस्‍यों के साथ मिलकर काम करेंगे ।

दीपक पूनिया को मिली अस्पताल से छुट्टी
दीपक पूनिया
third party image

कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है जिसके कारण खि लाड़ी भी इसकी चपेट में आ तेजी से आने लगे है। हाल ही में इसकी गिरफ्त में आए विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाले पहलवान दीपक पूनिया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

दीपक पूनिया के साथ साथ नवीन और कृष्ण पहलवान भी कोरोना वायरस की चपेट में आए थे जिसके बाद सभी को सावधानी के तौर पर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का तेजी से दायरा बढ रहा है लेकिन एक लंबें लॉकडाउन के बाद धीरे धीरे सभी चीजें खुलने लगी है। इसी कड़ी सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में राष्ट्रीय शिविर लगाया गया था जहां ये तीनों हिस्सा लेने पहुंचे थे।

यह भी – Asian Wrestling में जाटों का बेहतर प्रदर्शन

लेकिन साइ के लॉकडाउन गाइडलाइन के अनुसार पहलवानों को शिविर में हिस्सा लेने से पहले कुछ समय पृथकवास में रहना होता है। जहां उनका कोरोना टेस्ट किया जाता है ये तीनों पहलवान उसी में कोरोना संक्रमित पाए गए। तभी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस संबंध में साइ ने ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिविर के लिए सोनीपत पहुंचे पर साइ के परीक्षण में पहलवान दीपक पूनिया पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अब डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए पृथकवास में रहने की सलाह दी है क्योंकि उनमें किसी प्रकार का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए अपने आपको कोरोनटाइन करना होगा। हालांकि उन्हें घर पर रहने की इजाजत दे दी गई है।

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पूनिया तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस पहलवान को आगे के निरीक्षण के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

नियमों के अनुसार शिविर के लिए पहुंचने पर सभी कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ पहलवानों का अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था जिससे कि कोविड-19 संक्रमण का पता चल सके। सभी पहलवान शिविर के लिए एक सितंबर को एकत्रित हुए थे।

यह भी पढिये – 17 वर्षीय जाटणी जानिये किसकी तरह बनना चाहती है

इससे पहले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं जिसके कारण वह खेल रत्न पुरस्कार भी नहीं ले पाई थी। विनेश तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान है। बाद में विनेश ने ट्वीट किया था कि वह इस संक्रमण से उबर गई हैं और परीक्षण में दो बार नेगेटिव पाई गई हैं।

jat regiment का हुआ विस्‍तार, 24 वीं बटालियन बनेगी

जाट रेजीमेंट jat regiment का इतिहास दो सौ साल पुराना है। इस दो सौ साल पुराने इतिहास में सितम्बर 2020 को एक और अध्याय जुड़ गया। जी हां अब तक जाट रेजीमेंट jat regiment में 23 बटालियन हुआ करती थी लेकिन अब 24 वीं बटालियन के उदय की भी घोषणा कर दी गई है। एक समारोह के दौरान थल सेना उपाध्यक्ष एवं कर्नल ऑफ द जाट रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमके सैनी ने ध्वज फहराकर 24 वीं जाट बटालियन की औपचारिक घोषणा की।

जाट रेजीमेंट
जाट रेजीमेंट भारत के इतिहास की सबसे पुरानी और सबसे बहादुर रेजीमेंट है।

आपको बता दें कि जाट रेजिमेंट भारत के इतिहास की सबसे पुरानी रेजिमेंट है। इसके साथ ही साथ इसने जितने पुरस्कार प्राप्त किए है उतने किसी भी दूसरी रेजिमेंट ने नहीं प्राप्त किए है।

पढिये यह भी – दिव्‍या काकरान – मुफलिसी से अर्जुन अवॉर्ड तक

इस बटालियन में 800 जवानों को शामिल किया गया है। सभी जवानों को एक सितम्बर को देश सेवा और बलिदान का संकल्प दिलाया गया। आपको बता दें कि जाट रेजीमेंट अटूट बल और अद्भुत युद्ध कौशल की मिसाल के तौर पर देखी जाती है। जब देश की रक्षा के लिए किसी ऐसे कार्य के लिए बटालियन को भेजना होता है जिससे करना लगभग असंभव हो तो उस समय जाट रेजिमेंट को ही भेजा जाता है। और इस भरोसे पर जाट रेजीमेंट खरी उतरती है। आपको बता दें कि हाल ही में चीनी सैनिकों ने जब भारतीय सैनिकों पर हमला किया जिसमें हमारे कई जवान घायल हो गए तो सरकार ने एक बार फिर इसी जाट रेजिमेंट पर भरोसा जताया और उसे सरहद पर भेजा।
जाट रेजीमेंट का युद्ध नारा जाट बलवान, जय भगवान है जिससे जाट रेजीमेंट का मुख्यालय बरेली में गूंज उठा।

पढिये यह भी – pakistan की तकदीर लिखी कई जाटों ने

उन्होंने इसके बाद जवानों को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के लोकाचार का महत्व बताया और सैनिकों से मातृभूमि की सेवा के लिए भविष्य के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मजबूत नींव तैयार करने का जोश भरा। 24 जाट नियमित बटालियन के तौर पर काम करेगी।

समारोह में जाट रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख भी किया गया। बता दें कि जाट वीरों ने रेजिमेंट की स्थापना के बाद कई लड़ाइयों में अपने अदम्य साहस और शौर्य से दुश्मनों के दांत खट्टे कर गौरवशाली इतिहास लिखा है।

जगमोहन महलावत महरौली के जिला अध्‍यक्ष मनोनीत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपनी नई कार्यकारणी की घोषणा की है। इसमें कुछ ऐसे चहरों को जगहा मिली है जिन्होंने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। ऐसा ही एक नाम है जगमोहन महलावत जी। जगमोहन जी को महरौली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Jagmohan_mehlawat
जगमोहन जी को जिला अध्‍यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए

लोगों का कहना है कि पिछले काफी सालों से जगमोहन महलावत Jagmohan_mehlawat जी पार्टी के लिए पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे थे। पार्टी की और से उन्हें जिला अध्यक्ष मनोनीत करना, पार्टी की और उनकी कर्मशीलता को सम्मान देना है।

जगमोहन महलावत को फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

जैसे ही लोगों में जगमोहन महलावत जी को जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की खबर लगी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर सुनते ही जगमोहन जी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने फूल माला पहनाकर अपने नए जिला अध्यक्ष के प्रति सम्मान व्यक्त किया। लोगों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए जगमोहन जी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा मीनू सहरावत ने दी बधाई

जगमोहन
Jagmohan_mehlawat जी को बधाई देते हुए 

इस अवसर पर नए जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए मीनू सहरावत ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से जगमोहन जी पर अपना भरोसा जताया है वह एक सही निर्णय है। उन्होंने जगमोहन जी को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं को जोड कर रखने के लिए वे हर समय अपने जिला अध्यक्ष के साथ है।

यह भी पढे – रणबीर अध्यक्ष और मदनमोहन उपाध्यक्ष मनोनीत

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जगमोहन जी पिछले कई सालों से पार्टी की सेवा करते हुए आ रहें है। यह उनकी तपस्या का ही फल है जो आने वाले समय में पार्टी की मजबूत स्थिति के रूप में नजर आएगा। मीनू सहरावत ने अपने जिला अध्यक्ष फूल माला पहनाकर नए नेतृत्व के लिए बधाई दी।

क्या कहा जगमोहन महलावत जी ने

इस अवसर पर जगमोहन महलावत जी ने भी सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उसके लिए पार्टी का आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी किसी पद की लालसा नहीं रही लेकिन पार्टी का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है।

उन्होंने अपने साथियों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज का यह दिन क्षेत्र के उन सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत है जिन्होंने हर समय पर उनके साथ मिलकर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए वह हर संभव प्रयास करेंगे ताकि पार्टी को क्षेत्र में मजबूत कर सकें। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्यां के निदान के लिए उनके पास आ सकता है। वह हर वह संभव प्रयास करेंगे ताकि समस्यां का निदान किया जा सके।

दिव्‍या काकरान – मुफलिसी से अर्जुन अवॉर्ड तक

नई दिल्‍ली। कहते है कि अगर आप धरती से जुडे होते है तो आपको कोई भी चीज अपनी मंजिल पाने से नहीं रोक सकती। ऐसी ही मिसाल पेश की है दिव्‍या काकरान ने। दिव्‍या काकरान का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए तय किया गया है। उनके लिए यह सफर आसान नहीं था लेकिन जाट खून में होता ही कुछ ऐसा है कि वह हर कठिनाई को दूर कर अपना मुकाम हासिल कर लेता है।
दिव्‍या काकरान की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके माता पिता लंगोट बनाकर बेचने का कार्य करते हैं। इसी से होने वाली आय से उनका घर चलता था लेकिन अपने मेहनत के बल पर दिव्‍या काकरान ने एशियाई खेलों में पदक हासिल किया और अपनी प्रतिभा के दम पर उन्‍होंने अर्जुन अवॉर्ड का रास्‍ता तय किया।

दिव्‍या काकरान एक प्रतियोगिता के दौरान

दिव्‍या काकरान ने तंगी से लडकर अर्जुन अवॉर्ड तक का सफर तय किया

आर्थिक तंगी के बावजूद दिव्या ने हार नहीं मानी और अब परिवार को बेहतर जिंदगी देने का सहारा बन रही हैं। दिव्या काकरान नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस का कोर्स कर रही हैं।

उन्हें खले दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

दिव्या वर्तमान में 68 किलो भार वर्ग में कुश्ती करती हैं।

पढिये यह भी – एक जाट की सच्ची प्रेम कहानी- प्यार प्यार होता है ओर शादी शादी

दो साल में गाजियाबाद शिफ्ट होगा परिवार : अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिव्या काकरान रेलवे में सीनियर टिकट कलेक्टर की नौकरी कर रही हैं। वहीं उन्हें कंपनियां भी प्रायोजित करती हैं।

ऐसे में वह वर्तमान में एक कंपनी के खर्च पर मॉडल टाउन में रहकर अभ्यास कर रही हैं।

उनके पिता सूरज पहलवान और मां संयोगिता अभी भी दिल्ली के गोकलपुर स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे हैं। वहीं, दिव्या की मां लंगोट की सिलाई करती हैं और उनके पिता सूरज पहलवान दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दंगलों में जाकर लंगोट बेचते हैं।

उनका परिवार बीते 15 साल से यह काम कर रहा है। हालांकि, दिव्या को नौकरी और प्रायोजक मिलने के बाद परिवार की स्थिति काफी सुधरी है।

दिव्या के परिवार ने अब गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट भी खरीद लिया है, जहा उनका परिवार दो साल में शिफ्ट हो जाएगा।

दिव्या को सरकारों से मिली पुरस्कार राशि से उन्होंने फ्लैट खरीदा है।

दिव्या की मेहनत रंग लाई

दिव्या के पिता सूरज पहलवान बताते हैं कि बेटी को अर्जुन अवॉर्ड मिलना हमारे लिए बहुत ही बड़े गर्व और सम्मान की बात है। उसकी मेहनत रंग लाई है।

दिव्या खुद अपनी मंजिल को पा रही है। इसके साथ ही अपने परिवार को भी आर्थिक तंगी से उबार चुकी है।

भविष्य में भी उनसे देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद है।

कॉलेज में बंटीं मिठाइयां

दिव्या काकरान को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में बुधवार को जश्न मनाया गया। सभी ने दिव्या को फोनकर बधाई दी। दिव्या की इस उपलब्धि पर कॉलेज में मिठाइयां भी बांटी गईं।

कॉलेज की एमडी सोनाली राजपूत ने बताया कि कॉलेज की छात्रा दिव्या को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना जाना बड़ी उपलब्धि है।

उम्मीद है कि भविष्य में भी वह शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।

पढिये यह – भारतीय गांवों का विकास एक नजर

रणबीर अध्यक्ष और मदनमोहन उपाध्यक्ष मनोनीत

राजस्‍थान। राजस्थान पटवार संघ उपशाखा हिण्डौन के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। सूरौठ तहसील बनने से अध्यक्ष पद रिक्त था इस लिए अध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह डागुर एवं उपाध्यक्ष पद पर मदनमोहन शर्मा को सर्वसहमति से निर्वाचित किया गया । अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

इस मौके पर रणवीर सिंह डागुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने जो सम्‍मान उन्‍हें दिया है वह उसका ख्‍याल रखते हुए हर संभव प्रयास करेंगे समाज के विकास के लिए कार्य करने का। उन्‍होंने सभी लोगों को आश्‍वासन दिया कि वह अपने पद की गरिमा का ध्‍यान रखते हुए हर व्‍यक्ति को अपने साथ मिलाकर चलने का प्रयास करेंगे। जो भरोसा समाज के गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने सर्वसहमति से निर्वाचित कर दिखाया है वह उसके लिए सभी का आभार व्‍यक्‍त करते है। वह हर संभव प्रयास करेंगे कि निष्‍पक्ष रूप से कार्य कर सकें।

यह भी पढे- समाज के युवाओं को नई दिशा देंगे मनोज जाट

इस मौके पर उपाध्‍यक्ष पद पर मनोनीत किया जाने पर मदनमोहन शर्मा ने भी सभी का धन्‍यवाद करते हुए कहा कि वह इस सम्‍मान के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते है। वह संस्‍था के हर साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास करेंगे। उन्‍होंने लोगों को आश्‍वासन दिया कि संस्‍था के किसी भी व्‍यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी होने पर वह उनसे आकर संपर्क कर सकता है वे हर संभव प्रयास करेंगे उसकी समस्‍याओं का उचित निदान निकालने का।

इस मौके पर बैठक में राजस्व लेखाकार सत्येंद्र सिंघल , आफिस कानूनगो वेदराम जाटव , श्रीमहावीरजी गिरदावर निहाल सिंह बैनीवाल , जिला महामंत्री राहुल डागुर एवं उपशाखा मंत्री रामवीर सिंह जाट , कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा , अजय बेनीवाल जी , मुकेश मीना जी , भाईराम जी , खेमसिंह , प्रमोद मीना , बलराम , अशोक डागुर आदि गणमान्‍य लोग उपस्थित रहे ।

यह भी पढे – Yuva Jat Mahasabha ने किया कांचरौली में पौधारोपण

समाज के युवाओं को नई दिशा देंगे मनोज जाट

राष्ट्रीय जाट एकता मंच धौलपुर में युवा विंग जिलाध्यक्ष का पद संभाला

धौलपुर। मनोहर सिंह चाहर (मनोज जाट ) समाज के युवाओं को एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह सहोता ने राष्ट्रीय जाट एकता मंच धौलपुर के कार्यकारिणी विस्तार के समय सभी पदाधिकारियों की सहमति से मनोज जाट को दी गई। उन्हें युवा विंग का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर मनोज जाट को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के लिए प्रेरक काम करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जाट ने बताया कि धौलपुर जिले से जाट समज का नाम रोशन करने के लिए दो टीमें तैयार की जाएगी।

मनोज जाट
मनोज जाट का फूल माला पहनाकर स्‍वागत करते हुए


पहली टीम में प्रमुख व सम्मानित सदस्यों को रखा जाएगा जिनकी देख देख में समाज के प्रसिद्ध व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा और काम करने की रणनीति बनाई जाएगी जबकि दूसरी टीम युवाओं को जोडऩे और आगे बढने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर मनोज जाट ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह उसके लिए सभी पदाधिकारियों व समाज के सदस्यों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है। उन्होंने आए हुए सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वे पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य के साथ अपने समाज व युवाओं के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं को भी संदेश दिया कि जौ ऊर्जा युवाओं में होती है उससे सही दिशा में प्रयोग करें । देश को और समाज को आगे ले जाने का कार्य एक युवा ही करता है। यह युवा अवस्था कुछ समय के लिए है तो अपनी पूर्ण ताकत लगा देनी चाहिए ताकि देश और समाज के आगे एक मिसाल पेश की जा सकें। इस अवसर पर रवि जाट, मनोज जाट, नरेन्द्र जाट , सौरभ जाट, राजेन्द्र जाट आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

tokyo olympics 2020 के लिए भावना जाट ने टिकट किया हासिल

डिजिविद्यापीठ लाया नए शॉर्ट टर्म ऑनलाइन कोर्सेज

नई दिल्ली। एक तरफ वैश्विक मंदी की मार तो दूसरी तरफ कोरोना महामारी की चुनौतियां। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया अभियान आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। इसलिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए डिजिविद्यापीठ लोगों की स्किल्स को बेहतर करने के लिए नए तरह के खास शॉर्ट टर्म ऑनलाइन स्किल कोर्सेज़ लेकर आया है ताकि लोग घर बैठे ही अपनी स्किल्स निखारें और आत्मनिर्भर बन सकें।

डिजिटल जगत नए भारत की नई सच्चाई

डिजिविद्यापीठ
प्रदीप खत्री

डिजिविद्यापीठ के फाउंडर प्रदीप खत्री के मुताबिक डिजिटल जगत नए भारत की नई सच्चाई है जो आज सबके लिए जरूरी हो गया है। स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल हों, कारोबारी हों या फिर नौकरीपेशा, इस दौर में वही जीतेगा जो नए जमाने की नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करेगा। डिजिविद्यापीठ के कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये सभी के लिए हैं। कोई अपने कैरियर के शुरुआती दौर में हो या फिर अनुभवी प्रोफेशनल, ये कोर्सेज सभी को उनके क्षेत्र में नए जमाने के लिहाज से तैयार करते हैं।

डिजिविद्यापीठ से स्किल्स निखारें, बनें आत्मनिर्भर

भारत के स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने डिजिविद्यापीठ के शुभकामना संदेश में इसे पीएम मोदी के डिजिटल और स्किल इंडिया अभियान की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डिजिविद्यापीठ के प्रमुख प्रदीप खत्री के अनुसार डिजिटल मार्केटिंग, पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट एवं अन्य सॉफ्ट स्किल्स अब सभी की जरूरत बन गए हैं। डिजिविद्यापीठ कोई कारोबार नहीं, बल्कि देशसेवा का एक मिशन है जिसके जरिये लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोई भी स्किल कोर्सेज चुनते हुए चार बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। पहला, स्किल बेस्ड कॉर्सेज़ लाइव हों। दूसरा, उनकी भाषा स्पष्ट और आसान हो। तीसरा, ट्रेनर आने विषय का विशेषज्ञ हो। चौथा और सबसे अहम, आप जितनी फीस दें, उतना अर्जित भी करें, यानि वैल्यू फ़ॉर मनी। तो स्किल्स निखारने और आत्मनिर्भर बनने के लिए तुरंत डिजिविद्यापीठ जॉइन कीजिए।

coronavirus news- नीलदमन खत्री ने बांटा आहार

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला विधानसभा में जिला अध्यक्ष नीलदमन खत्री ने अपने साथियों के साथ मोदी आहार किट (सूखा राशन) का वितरण किया। इस मौके पर नीलदमन खत्री ने बताया कि लॉकडाउन (coronavirus news) के कारण सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग परेशान हुआ है। केन्द्र सरकार ने हर संभव प्रयास किया है ताकि गरीबों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लेकिन जिस प्रकार से कोरोना वायरस coronavirus news ने पूरी दुनिया पर अपना विकराल रूप दिखाया इससे यह संभव नहीं था कि किसी को बिल्कुल परेशानी ना हो।

यह भी पिढये LOCK DOWN से किसका हुआ फायदा पढिये और सोचिए

neeldaman khatri
neeldaman khatri distributing dry ration

लेकिन सरकार ने हर संभव प्रयास किसी ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। जरूरतमंदों के खाते में सीधे पैसे भिजवाए, विभिन्न योजनाओं से विभिन्न वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए हर प्रकार से प्रयास किया गया। लेकिन धीरे धीरे स्थिति सुधर रही है जिससे अभी भी कुछ लोग परेशान है जिसके लिए हम सभी को आगे आना चाहिए ताकि किसी सभी को साथ लेकर चला जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर किसी भाई को परेशानी है तो वह उनके आकर संपर्क कर सकता है। उसकी उचित मदद की जाएगी लेकिन किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

शिक्षा का दान देता पुलिस कांस्टेबल धर्मवीर जाखड़

coronavirus news- क्या कहा अशोक अमरोही ने

dry ration
Ashok Amrohi distributing dry ration

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अमरोही ने भी एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। यह एक ऐसा समय है जब हमें जाति-पाति, धर्म, राजनीति, सभी कुछ भूलकर एक साथ मिलकर चलना होगा तभी हम इस समस्यां से निकल सकते है नहीं तो यह समस्यां इतनी बड़ी हो जाएगी जिसमें से निकला किसी के लिए भी काफी मुश्किल होगा। हमारे दरवाजे पर एक दुश्मन खड़ा है जिससे एक देश, एक व्यक्ति मिलकर ही निपटना होगा। 

यह भी पढे -coronavirus पति के शव तक को नहीं देख पा रहीं पत्‍नी व रिश्‍तेदार