Jat Pariwar

समाज के लिए एक प्रयास, आईये आप भी जुडिये हमारे साथ

जानिये कौन बने सर्वजातीय श्योराण खाप उत्तर प्रदेश का प्रधान

बाबा परमेन्द्र आर्य श्योराण को भिवानी हरियाणा मे सर्वजातीय श्योराण खाप उत्तर प्रदेश का प्रधान मनोनीत किया गए

श्योराण खाप

बाबा परमेन्द्र आर्य श्योराण बने सर्वजातीय श्योराण खाप यूपी के प्रधान

भिवानी, सुरेन्द्र सिंह। सोमवार को शहीद महाबीर सिंह किसान भवन लोहारू जिला भिवानी हरियाणा मे सर्वजातीय श्योराण खाप 84 के प्रधान चौधरी कर्मवीर फराटिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विचार विमर्श उपरांत सर्वजातीय श्योराण खाप चौरासी की तरफ से उत्तर प्रदेश के श्योराण बहुल पन्द्रह गांवों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाबा परमेन्द्र आर्य श्योराण को पन्द्रह गांवों का सर्व सम्मति से प्रधान मनोनीत किया गया।

श्योराण खाप की बैठक में प्रस्ताव किया गया पारित

बैठक मे प्रस्ताव पारित किया गया है कि नवनियुक्त प्रधान बाबा परमेन्द्र आर्य श्योराण कार्यवाही करके अपने पन्द्रह गांवों मे दो कन्नियो (थांबा) गठित करके उनके प्रधान ( थांबेदार ) व सचिव नियुक्त करे । सर्वजातीय Sheoran khap 84 के प्रधान चौधरी कर्मवीर फरटिया ने कहा श्योराण खाप 15 उत्तर प्रदेश अपने क्षेत्र मे पौधरोपण करे व शिक्षा, खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज को संगठित कर समाज मे उच्च आदर्श स्थापित करे।

बाबा परमेन्द्र आर्य श्योराण ने कहा

मै खाप प्रधान कर्मबीर फरटिया जी व बैठक मे उपस्थित सभी गणमान्यजनों का आभारी हूँ। अपने मुझे Sheoran khap 15 उत्तर प्रदेश का प्रधान नियुक्त किए। मै अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए समाज को संगठित व जागरूक करते हुए समाज व देश की भलाई के लिए कार्य करता रहूंगा। बाबा परमेन्द्र आर्य श्योराण ने खाप प्रधान व अन्य गणमान्य को महाराजा सूरजमल जी का सम्मान प्रतीक व तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढे – jat regiment का हुआ विस्‍तार

बैठक में कौन कौन रहें शामिल

बैठक मे कमल सिंह हडोदी, हरनारायण, महेश श्योराण एडवोकेट, होशियार सिंह , पहलाद , उमेद सिह , सुल्तान बारवास, अनिल उमरवास, जयवीर सिंह फौजी, जयसिंह गिग्गन, राम नरायण आर्य रणधीर उमरवास, राजकुमार उमरवास, महीपाल श्योराण, वजीर श्योराण आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

जाट आरक्षण नहीं तो वोट नहीं: यशपाल मलिक


मेरठ, सुरेन्द्र सिंह। तीन कृषि कानून पर प्रधानमंत्री मोदी के यूटर्न पर देश में अन्य आंदोलनकारियों में एक नई आशा जगी है। जिसका ताजा उदाहरण जाट आरक्षण की सुलगती आग में दिखाई दिया है। जाट आरक्षण की आग एक बार फिर दोबारा सुलगने लगी है। लेकिन इस बार इसकी आंच सड़क पर नहीं दिखाई देगी बल्कि इस बार वोट पर चोट होगी।

jat aarakshan

क्या कहा जाट आरक्षण पर यशपाल मलिक ने

इस बार जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जाट आरक्षण आंदोनल के संबंध में घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार जाटों को किसी भी प्रकार से कमजोर ना समझे और इस बात का ध्यान रखें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 125 विधानसभा सीट के साथ ही उत्तराखंड की 15 तथा पंजाब की 100 से अधिक सीट पर जाटों का प्रभाव है।

  • यह भी पढेः रोहणी जाट एसोसिएशन ने किया सरिता मोर (Sarita Mor) को सम्मानित

अगले साल जाट प्रभाव वाले तीन राज्यों में है चुनाव

उन्होंने कहा कि अगले साल जाटों के प्रभाव वाले इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव है तथा इन चुनावों में जाटों का वोट उसी दल को जाएगा जो उन्हें आरक्षण देगा। मलिक ने कहा कि सरकार ने 2015 और 2017 में आरक्षण का वादा किया था जो पूरा किया जाना चाहिए।

केन्द्र सरकार ने जाट समाज से किया था वादा

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जाट समाज के प्रमुख संगठनों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में केंद्रीय स्तर पर जाट आरक्षण का वादा किया था और 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आवास पर आरक्षण का भरोसा दिया गया था। मलिक ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी जाट समाज से वादे किए गए।

सड़कों पर नहीं वोट के साथ होगी आरक्षण की लड़ाई

मलिक ने कहा कि इस बार जाट समुदाय आरक्षण की लड़ाई सड़कों पर नहीं, अपने वोट के निर्णय से करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 25 नवंबर को मुरादाबाद मंडल की बैठक होगी और फिर अलीगढ़, आगरा तथा अन्य मंडलों की बैठक होगी और एक दिसंबर को राजा महेंद्र प्रताप की जयंती के दिन से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, जाट ख़ुद को ठगा सा महसूस कर रहा है, उसके वोट से भाजपा ने केंद्र और फिर उत्तर प्रदेश में कुर्सी तो हासिल कर ली लेकिन उसे उसका हक़ नहीं दिया गया।

रोहणी जाट एसोसिएशन ने किया सरिता मोर (Sarita Mor) को सम्मानित

नई दिल्ली, सुरेन्द्र सिंह। जाट एसोसिएसशन रोहिणी ने किया कांस्य पदक विजेता सरिता मोर को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पति अंतर्राष्ट्रीय पहलवान राहुल मान को भी सम्मानित किया गया।

Sarita Mor

सरिता मोर ( Sarita Mor) व राहुल मान को किया सम्मानित

जाट एसोसिएशन रोहिणी समाज के विकास के लिए काफी समय से काम करती आ रही है। इसी कड़ी में समाज के नौजवानों को नए रास्ते दिखाने और महिलाओं को जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरणा देनी वाली विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल करने वाली सरिता मोर एवं उनके पति राहुल मान को एसोसिएशन के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किय।

कौन कौन रहा कार्यक्रम में शामिल

इस मौके पर संस्था के पधाधिकारी जगबीर दहिया, वीरेन्द्र दहिया, संजय दहिया, योगेश खत्री, आदित्य मान, अनिल मान, हरपाल सिंह राणा, तेजपाल सिंह लेखक बिजेंद्र मान, संजय अहलावत, जोगेंद्र मान, धर्मवीर मालिक, शमशेर सेहरावत, पवन मान, प्रेमसिंह मान, सुरेंद्र कालीरमन एडवोकेट, बलवान सिंह एशियनगेम्स 2006,2010 के गोल्ड पदक विजेता, और राजीवगांधी खेल पुरस्कार विजेता और गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

क्या कहा संस्था के सम्मानित सदस्यों ने

इस मौके पर जगबीर दहिया ने कहा कि सरिता मोर समाज के रत्नों में से एक है जिस प्रकार से लड़कियों और नौजवानों को जीवन में आगे बढऩे के लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप में काम कर रही है। हम आशा करते है कि आगे जीवन में भी सरिता मोर इसी प्रकार से जीत हासिल करती रहे और देश और समाज का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहे।

सरिता मोर(Sarita Mor) पदक

  • गोल्ड मेडल, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2010, नैनीताल
  • गोल्ड मेडल, सब-जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2011, कन्याकुमारी
  • ब्रान्ज़ मेडल, एशियाई कैडेट चैम्पियनशिप 2011, थाईलैंड
  • गोल्ड मेडल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2013, चंडीगढ़
  • गोल्ड मेडल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2014
  • गोल्ड मेडल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2015, झारखंड
  • सिल्वर मेडल, जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 2015, म्यांमार
  • सिल्वर मेडल, राष्ट्रपति कप 2015, कजाकिस्तान
  • गोल्ड मेडल, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2014, गोंडा, यू.पी.
  • गोल्ड मेडल, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2015, दिल्ली
  • गोल्ड मेडल, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2016, गोंडा, यू.पी.
  • ब्रान्ज़ मेडल, सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2017, इंदौर
  • गोल्ड मेडल, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2018, गोंडा, यू.पी.
  • सिल्वर मेडल, सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2017, दिल्ली
  • सिल्वर मेडल, राष्ट्रमंडल खेल 2016, सिंगापुर
  • गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय खेल 2015, केरल

FAQs
Q. Sarita Mor age?
Ans. 26 साल।

Q. Sarita Mor Husband?
Ans. राहुल मान (Rahul Mann)

Q. Sarita Mor State?
Ans. हरयाणा (Haryana)

Q. सरिता मोर कौन है?
Ans. फ्रीस्‍टाईल भारतीय महिला पहलवान

Q. सरिता मोर का होमटाउन कौनसा है ?
Ans. सोनीपत, हरयाणा।